scriptGlobal Warming : ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना | Global Warming | Patrika News
जयपुर

Global Warming : ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना

Global Warming : अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप (Donald J. Trump) ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत पर निशाना साधा है। ट्रंप का दावा है कि भारत का कूड़ा अमेरिकी तटों पर आकर एकत्र होता है, ऐसे में उसे जलवायु परिवर्तन से लडऩे के लिए भुगतान क्यों किया जाना चाहिए।

जयपुरNov 15, 2019 / 10:04 pm

hanuman galwa

Global Warming : ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना

Global Warming : ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना

ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत पर निशाना साधा है। ट्रंप का दावा है कि भारत का कूड़ा अमेरिकी तटों पर आकर एकत्र होता है, ऐसे में उसे जलवायु परिवर्तन से लडऩे के लिए भुगतान क्यों किया जाना चाहिए।
पेरिस समझौते से दरकिनार करने के अपने फैसले का पक्ष लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को लेकर अपने चार बिंदुओं को स्पष्ट किया, जिसमें से तीन संदिग्ध तथ्यों पर आधारित थे। ट्रंप ने कह कि भारत, हम उन्हें पैसे देने वाले हैं, क्योंकि वे विकासशील राष्ट्र हैं। मेरा कहना है कि हम भी विकासशील राष्ट्र हैं, हमें क्यों नहीं? उन्होंने आगे कहा कि भारत चीन, और रूस बिलकुल भी अपने धुंध को साफ करने के लिए और अपने सभी वनस्पतियों को साफ करने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं और सारे कूड़ों को वे समुद्र में गिरा रहे हैं, जो लॉस एंजिलिस में तैरता है, जबकि लॉस एंजिलिस की खुद की अपनी समस्याएं हैं। यह सब आकर लॉस एंजिलिस में खत्म होते हैं, क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है? ट्रंप ने भारत को उन देशों की सूची में शामिल किया है, जो अपने वातावरण में छाए धुंध और अपनी वनस्पतियों और बाकी चीजों को बिलकुल भी साफ नहीं रखते हैं।

Home / Jaipur / Global Warming : ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो