scriptglobal warming : वैश्विक समुदाय के साथ है भारत : राय | global warming india | Patrika News
जयपुर

global warming : वैश्विक समुदाय के साथ है भारत : राय

global warming : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि भारत जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक समुदाय के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।

जयपुरAug 25, 2021 / 06:10 pm

hanuman galwa

global warming : वैश्विक समुदाय के साथ है भारत : राय

global warming : वैश्विक समुदाय के साथ है भारत : राय

वैश्विक समुदाय के साथ है भारत : राय
जलवायु परिवर्तन आपदाओं की चुनौती
जयपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि भारत जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक समुदाय के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।
राय ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (यूएनईएसीएपी) के आपदा, जलवायु और स्वास्थ्य से संबंधित मंत्री स्तरीय पैनल की क्षेत्रीय परिचर्चा में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लेते हुए यह बात कही। परिचर्चा में आस्ट्रेलिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और थाइलैंड के मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा दुनिया को सहयोग और दुनिया से सहयोग के भाव से काम करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी कोविड-19 महामारी से लड़ रहे है। इस महामारी के बीच उष्ण कटिबंधीय चक्रवात, बाढ़, भूस्खलन, और सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं में लोगों, विशेष रूप से हमारी जनसंख्या के गरीब और कमजोर तबके, की कठिनाईयों और पीड़ाओं को कई गुना बढ़ा दिया है।

Home / Jaipur / global warming : वैश्विक समुदाय के साथ है भारत : राय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो