24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 47 लाख का सोना, कार्टन बॉक्स में छुपाकर लाया था

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बार फिर तस्करी का मामला सामने आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 23 Apr 2023, 11:35 AM IST

जयपुर एयरपोर्ट पर फिर पकड़ा 47 लाख का सोना, कार्टन बॉक्स में छुपाकर लाया था सोना

जयपुर एयरपोर्ट पर फिर पकड़ा 47 लाख का सोना, कार्टन बॉक्स में छुपाकर लाया था सोना

Jaipur Airport Gold Smuggling: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बार फिर तस्करी का मामला सामने आया। कस्टम विभाग की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर रियाद से शारजाह होते हुए जयपुर आए यात्री से करीब 47 लाख का सोना पकड़ा है। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने सामान की सघनता से जांच की। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रियाद से शारजाह होते हुए उड़ान संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचे पहले यात्री ने 756 ग्राम सोना कार्टन बॉक्स में छुपाकर लाया था। इसकी कीमत 46.64 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : दाल-रोटी महंगी, 15 दिन में 10 रुपए चढ़े अरहर दाल के दाम, आम आदमी की बढ़ी सिरदर्दी

23 जनवरी को भी पकड़ा था सोना

इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर 23 जनवरी को तस्करी का मामला सामने आया था। इस दिन कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए दो यात्रियों से करीब 55 लाख का सोना पकड़ा था। शारजाह से फ्लाइट संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचे पहले यात्री से 380 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में ट्रैक पैंट के लोअर के निचले हिस्से में बरामद किया गया था। इसकी कीमत 22ण्23 लाख रुपए बताई जा रही है। इसी दिन, दूसरा तस्कर शारजाह होते हुए फ्लाइट संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचा था। इसने 576 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में सिलिकन रबर के दो कैप्सूल में ढककर अपने अंडरवियर में सोना छुपा रखा था। इसकी कीमत 33.69 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : बढ़ते खाद्य तेल आयात से उद्योग के साथ-साथ किसानों में भी घबराहट, पामोलीन पर शुल्क बढ़ाए सरका

19 दिसंबर को भी 48 लाख का पकड़ा था सोना

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 19 दिसंबर को भी करीब 872 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा था। तस्करी के सोने की कीमत करीब 48.43 लाख रुपए थी। तस्कर शारजाह से सोना लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था। तस्कर रोडियम प्लेटेड तारों में छिपाकर लाया सोना था, जिसे ट्रॉली बैग के किनारों में छुपा रखा था।