scriptराज्यपाल ने कहा, मौलिक कर्तव्य ही गांधी जी के विचार | governor said, fundamental duty is Gandhiji's thoughts | Patrika News
जयपुर

राज्यपाल ने कहा, मौलिक कर्तव्य ही गांधी जी के विचार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि मूल कत्र्तव्य के अनुरूप कार्य करके हम राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकते

जयपुरJan 15, 2020 / 05:04 pm

Sunil Sisodia

राज्यपाल ने कहा, मौलिक कर्तव्य ही गांधी जी के विचार

governer kalraj mishra

जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 51-क में उल्लेखित मूल कर्तव्य ही महात्मा गांधी के विचार हैं। उन्होंने कहा कि मूल कत्र्तव्य के अनुरूप कार्य करके हम राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। मिश्र बुधवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती और क्लाक्र्स ग्रुप के फाउंडर बाबू ब्रजपाल दास की जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जयपुर शहर के 30 विद्यालयों के लगभग एक हजार छात्र मौजूद थे।
राज्यपाल ने कहा कि गांधी में भारतीयता के प्रति दृढ़ भावना थी। उनका दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम था। गांधी साहसी और वीर पुरूष थे। उनका आभूषण अंहिसा थी। सिद्वांत विहिन राजनीति, नैतिकता विहिन कार्य, चरित्र विहिन जीवन और मानवता विहिन विज्ञान पाप होते हैं।
इस मौके पर महात्मा गांधी के सुपौत्र राज मोहन गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी निडर थे। वे अंहिसा के पुजारी थे। जेल जाने और गोली खाने के लिए वे सदैव तैयार रहते थे। गांधी किसी से कम या ज्यादा नहीं थे और न ही वे किसी से ऊंचे और न ही वे किसी से नीचे थे। भारतीय स्वतत्रंता संग्राम का नेतृत्व गांधी ने ही किया था। उन्होंने सदैव दोस्ती फैलाई और नफरत को हटाने का काम किया।
समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने डॉ. जैक रीस, दीपक कालरा, फैथ सिंह, धर्मेन्द्र कंवर और डॉ. शमशेर चन्द्र भण्डारी को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लाक्र्स के अपूर्व कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो