scriptPCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के निशाने पर RSS-BJP, बोले ‘महात्मा गांधी के हत्यारे को मानते हैं देशभक्त’ | govind singh dotasara attacks BJP and RSS in Jaipur | Patrika News
जयपुर

PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के निशाने पर RSS-BJP, बोले ‘महात्मा गांधी के हत्यारे को मानते हैं देशभक्त’

कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले भूल गए कि कांग्रेस देश की आत्मा में हैं, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थापना दिवस पर हुआ झंडारोहण और निकली तिरंगा यात्रा

जयपुरDec 28, 2020 / 01:25 pm

firoz shaifi

govind singh dotasara attacks BJP and RSS in Jaipur
जयपुर।

कांग्रेस के 136 वे स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी और संघ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को देशभक्त मानते हैं। ये लोग गोड़से को राष्ट्रपिता मनवाने पर तुले हैं।

पीसीसी चीफ ने कहा कि आजादी की जंग कांग्रेस के सिपाहियों ने लड़ी थी, महात्मा गांधी से लेकर तमाम कांग्रेस के नेताओं का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। आज देश महाशक्ति बनने जा रहा है उसमें कांग्रेस की अहम भूमिका रही है लेकिन आज देश में बीजेपी और आरएसएस के लोग संविधान का मखौल उड़ा रहे हैं। पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस देश की आत्मा है।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह ने कहा कि आज बीजेपी और आरएसएस के लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन आजादी के आंदोलन में इनका क्या योगदान रहा है यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सत्ता में आने के बाद काम की बात एक भी नहीं कि केवल मन की बात की है। केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है देशभर में किसान कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं वहीं मोदी सरकार कांग्रेस मुक्त करने के चक्कर में देश के 70 फ़ीसदी आबादी किसानों को अपमानित कर रहे हैं।
किसान आज सड़कों पर है उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन आज संकल्प ले रहे हैं कि वह धर्म के आधार पर देश को बांटने वाली ताकतों का विरोध करेंगे। डोटासरा ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री की आगे नतमस्तक नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा और संघ के लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर करते हैं लेकिन अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश की आजाद नहीं होता।

स्कूल कॉलेज खोलने पर विचार पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने स्कूल और कॉलेज खोलने पर कहा कि इस पर विचार चल रहा है केंद्र सरकार ने भी सीबीएसई स्कूल खोलने का फैसला किया है। हम अन्य राज्यों का भी अध्ययन करवा रहे हैं और गंभीरता से इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो और कोरोना भी नहीं फैले इन दोनों को ध्यान में रखकर फैसला किया जाएगा।
31 दिसंबर से पहले भेजेंगे कार्यकारिणी का प्रस्ताव
पीसीसी चीफ ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की संभावित सूची का प्रस्ताव बनाकर 31 दिसंबर से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेज दिया जाएगा और एआईसीसी उसे मंजूरी देने के बाद जारी कर सकती है।
तिरंगा यात्रा को किया रवाना
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कांग्रेस मुख्यालय से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, अर्चना शर्मा, सुशील शर्मा जैसे प्रमुख नेता भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Home / Jaipur / PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के निशाने पर RSS-BJP, बोले ‘महात्मा गांधी के हत्यारे को मानते हैं देशभक्त’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो