जयपुर

Guru Gobind Singh Jayanti 2022 : जानें Om Birla, Kalraj Mishra, Ashok Gehlot, CP Joshi ने क्या कहा?

Guru Gobind Singh Jayanti 2022 : 10वें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती आज, प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जा रही जयंती, इस बार भी कोरोना के साये में मनाया जा रहा पर्व, कोविड गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए हो रहे आयोजन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश-प्रदेश वासियों को दी बधाई, राज्यपाल मिश्र, सीएम गहलोत, स्पीकर जोशी ने भी दी शुभकामनाएं
 
 

जयपुरJan 09, 2022 / 09:17 am

Nakul Devarshi

इतिहास में क्रांतिकारी संत के नाम से फैलाया उजियारा, पूरे परिवार ने किया बलिदान

जयपुर।

10वें सिख गुरु, संत-सिपाही गुरू गोबिंद सिंह की जयंती आज प्रकाश पर्व के तौर पर मनाई जा रही है। इस बार भी कोरोना के साये में मनाये जा रहे इस पर्व पर कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में आयोजन हो रहे हैं। इस बीच इस ख़ास दिन के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।


त्याग-तपस्या-बलिदान का उदाहरण हैं गुरु गोबिंद : बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संदेश में कहा, ‘गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान का अप्रतिम उदाहरण है। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना परिवार भी अर्पित कर दिया। उनके जीवन आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।’


गुरु गोबिंद के आदर्शों से लें प्रेरणा : मिश्र

राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सभी से गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।

 

सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं गुरु गोविंद : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर जारी अपने संदेश में कहा, ‘गुरु गोविंद सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन हमें सर्वोच्च त्याग की भावना के साथ सदैव सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।’ मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाएं।


उत्साह-उमंग के साथ मनाएं प्रकाश पर्व: डॉ जोशी

गुरू गोबिंद सिंह जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने भी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. जोशी ने अपने संदेश में कहा, ‘गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर प्रकाश पर्व को उत्साह, उमंग और कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए मनाए। गुरु गोविन्द सिंह के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्शों को अपनाकर हम मानव जीवन को सदमार्ग पर नई गति दे सकते है।’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.