scriptयुवा कांग्रेस के ‘आधी आबादी पूरा हक’ विभाग की कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों की घोषणा | Half population department's district presidents announce | Patrika News
जयपुर

युवा कांग्रेस के ‘आधी आबादी पूरा हक’ विभाग की कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों की घोषणा

आठ जिलाध्यक्षों, 4 महासचिवों और 6 सचिवों की घोषणा, आधी आबादी पूरा हक के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का अभियान

जयपुरOct 14, 2021 / 08:10 pm

firoz shaifi

जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस से संबंध आधी आबादी पूरा हक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की घोषणा गुरुवार को कर दी गई है। आधी आबादी पूरा हक विभाग में आठ जिलाध्यक्षों, 6 सचिव और चार महासचिव की घोषणा की गई है। प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष और आधी आबादी पूरा हक विभाग की प्रदेशाध्यक्ष संजीता सिहाग ने बताया कि शेष जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार आगे किया जाएगा।

सिहाग ने बताया कि आधी आबादी पूरा हक संवाद युवा कांग्रेस के एक नई पहल है, जिसके जरिए समान अधिकार और अवसरों को बढ़ावा देकर देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने की कवायद शुरू हुई। उन्होंने बताया कि आधी आबादी पूरा हक विभाग के जरिए गांव-ढाणियों और कस्बों में महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया जाएगा। आगामी समय में जिला- ब्लॉक और प्रदेश लेवल पर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

इन्हें बनाया जिलाध्यक्ष
आधी आबादी पूरा विभाग में सुमित्रा कुमावत को जयपुर शहर, चंद्रकला को जयपुर ग्रामीण, सुनीता मीणा को नागौर, ज्योति चौधरी को बीकानेर, सुनीता सैनी को टोंक, आरती मंडोवरा को बाड़मेर, रेणु चौबीसा उदयपुर और प्रियंका बस्ती को दौसा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इन्हें बनाया महासचिव
सुनीता वर्मा, अंजू शर्मा, अंजू मीणा और योगिता।

इन्हें बनाया सचिव
संगीता चौधरी, श्रुति, प्रियंका वर्मा, सीमा चौधरी, निकिता शेखावत और दीप्ति शर्मा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो