scriptबेनीवाल ने साधा मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना, पूछा : ट्वीट ही करोगे या जिम्मेदारों को भी हटाओगे | Hanuman beniwal attack cm gehlot tweet on beating of 2 youth in nagaur | Patrika News
जयपुर

बेनीवाल ने साधा मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना, पूछा : ट्वीट ही करोगे या जिम्मेदारों को भी हटाओगे

नागौर जिले में दबंगों द्वारा दो युवकों के साथ बर्बरता करने पर सांसद बेनीवाल ने मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना, वहीं आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल ने दिया विधानसभा के बाहर धरना

जयपुरFeb 20, 2020 / 04:13 pm

pushpendra shekhawat

hanuan

बेनीवाल ने साधा मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना, पूछा : ट्वीट ही करोगे या जिम्मेदारों को भी हटाओगे

जयपुर। नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के करणू गांव में दबंगों द्वारा दो युवकों के साथ बर्बरता के कृत्य पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। वारदात को लेकर गहलोत के ट्वीट करने पर बेनीवाल ने ट्वीट कर पूछा है कि आखिर ट्वीट ही करोगे या जिम्मेदारों को भी हटाओगे? वहीं बेनीवाल ने मुख्यमंत्री के देर से प्रतिक्रिया देने पर भी नाराजगी जताई है। वहीं घटना के विरोध में गुरुवार को आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल सहित तीन अन्य विधायकों ने राजस्थान विधानसभा के बाहर धरना दिया।
गौरतलब है कि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर राजस्थान सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। वहीं राहुल गांधी के ट्वीट पर भाजपा ने पलटवार किया।
https://twitter.com/RajCMO?ref_src=twsrc%5Etfw
बेनीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि : राज्य के मुखिया होने के नाते आपकी नैतिक जिम्मेदारी को भुलाकर आपने आलाकमान के निर्देशो के बाद घटना पर प्रतिक्रिया दी, मामले को दबाने का प्रयास करने वाले एसपी, सीओ, एसएचओ के खिलाफ कार्यवाही कब करोगे,धारा 365,307 को नही जोड़ा गया आखिर ट्वीट ही करोगे या जिम्मेदारों को भी हटाओगे ?

राहुल ने दिए तुरन्त कार्रवाई के निर्देश

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1230399649741037569?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी ने इस मामले में राजस्थान सरकार को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राहुल ने ट्वीट में लिखा कि राजस्थान के नागौर में दो दलित युवकों पर क्रूरतापूर्वक अत्याचार का ताज़ा वीडियो दुखद और दिल दहलाने वाला है। मैं राज्य सरकार से इस घिनौने अपराध में शामिल अपराधियों को न्याय के कटघरे में पेश करने का आग्रह करता हूं।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1230411828917723136?ref_src=twsrc%5Etfw
जिसके जवाब में मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि तुरंत कार्रवाई की गई है। अब तक सात लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। हम सुनिश्चित करेंगे की पीड़ितों को न्याय मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो