script18 फीट लम्बे उड़ते हुए हनुमानजी करेंगे नगर भ्रमण | Hanumanji will fly by 18 feet long | Patrika News

18 फीट लम्बे उड़ते हुए हनुमानजी करेंगे नगर भ्रमण

locationजयपुरPublished: Apr 17, 2019 07:59:17 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

– हनुमानजी की शोभायात्रा 20 अप्रेल को- शोभायात्रा में होगी पुष्प व रत्नों की वर्षा

18 फीट लम्बे उड़ते हुए हनुमानजी करेंगे नगर भ्रमण

18 फीट लम्बे उड़ते हुए हनुमानजी करेंगे नगर भ्रमण

जयपुर। हनुमानजी जन्मोत्सव के दूसरे दिन 20 अप्रेल को हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीहनुमंत शोभायात्रा समिति की ओर से निकलने वाली शोभायात्रा में हनुमानजी के विभिन्न रूप देखने को मिलेंगे। 18 फीट लम्बे हनुमानजी राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर उड़ते हुए के साथ रियासतकालीन करीब 100 साल पुरानी सोने से मंडित हनुमानजी का चित्र लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र होंगे। वहीं शहर के हनुमान मंदिरों के दर्शन भी होंगे। शोभायात्रा में पुष्प वर्षा व रत्नों की वर्षा लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र होगी।
समिति के संयोजक धु्रवदास अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा सांगानेरी गेट के हनुमान मंदिर से शाम 6.30 बजे आतिशबाजी व महाआरती के साथ रवाना होगी। इससे पहले रामलीला मैदान में शाम 5 बजे शोभायात्रा के मुख्य रथ और झांकियां तैयार होंगी। यहां गोविंदेदवजी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी, सरस निकुंज के पीठाधीश्वर अलबेली माधुरीशरण महाराज, गलता तीर्थ के पीठाधीश्वर अवेधशाचार्य महाराज, गढ़ गणेशजी के प्रदीप औदिच्य व नहर के गणेशजी के जय शर्मा के साथ गायत्री शक्ति पीठ के अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव आरती कर झांकियों को शोभायात्रा के लिए रवाना करेंगे। शोभायात्रा जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल बाजार, इंदिरा बाजार, खजाने वालों का रास्ता, चांदपोल बाजार होते हुए रात 11 बजे चांदपोल हनुमानजी मंदिर पहुंचेगी। इस बार शोभायात्रा में अन्य झांकियों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र होंगी। इनमें उड़ते हुए हनुमानजी की 18 फीट लम्बी प्रतिमा, समुंद्र की शीपी से बने श्रीगणेशजी आशीर्वाद देते हुए, रामदरबार व भगवान राम आशीर्वाद देते हुए आदि झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। मुख्य रथ भी इस बार बंगाल के कारीगरों की ओर से तैयार करवाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो