scriptHar Ghar Tiranga: राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतारें और यदि झंडा फट गया है तो करें यह काम… | Har Ghar Tiranga: Take down the national flag with respect, know rules | Patrika News
जयपुर

Har Ghar Tiranga: राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतारें और यदि झंडा फट गया है तो करें यह काम…

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा लगाया। लेकिन, तिरंगे को जितना सम्मान फहराते वक्त दिया जाता है, उतना ही सम्मान तिरंगे को उतारते वक्त भी देना होता है।

जयपुरAug 16, 2022 / 03:10 pm

Arvind Palawat

राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतारें और यदि झंडा फट गया है तो करें यह काम...

राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतारें और यदि झंडा फट गया है तो करें यह काम…

अरविंद पालावत/जयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा लगाया। लेकिन, तिरंगे को जितना सम्मान फहराते वक्त दिया जाता है, उतना ही सम्मान तिरंगे को उतारते वक्त भी देना होता है। इसके कई नियम-कायदे हैं। तिरंगे का अपनाम यदि कोई व्यक्ति करता है तो यह भारत में दंडनीय अपराध है। आखिर तिरंगे को उतारते समय क्या नियम है और किन बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए? इन सभी मुद्दों को लेकर भारतीय सेना के मेजर जनरल अनुज माथुर वीएसएम रिटायर्ड से बात की तो कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली…
सवाल: तिरंगे को फहराते वक्त बहुत सम्मान दिया जाता है। ऐसे में ध्वज को उतारने के संबंध में क्या नियम है?

जवाब: देखिए, तिरंगे को लेकर स्पष्ट रूप से नियम कानून बने हुए हैं। इन नियमों के अधीन व्यक्ति को ध्वज फहराना और उतारना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान ने हर व्यक्ति को मौका दिया कि वे अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सके। लेकिन, ध्वज को फहराते वक्त जितना सम्मान दिया जाता है, उतना ही उतारते वक्त भी दिया जाना चाहिए। तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारना चाहिए और उसके बाद उसे समेट कर सुरक्षित जगह रखा जाता है।
flag2.jpg
सवाल: क्या तिरंगे को समेटने के संबंध में भी कोई नियम बना हुआ है?

जवाब: बिल्कुल, तिरंगे को समेटने का भी स्पष्ट नियम है। सबसे पहले तिरंगे को दो व्यक्ति पकड़ेंगे। उसके बाद सबसे पहले हरे रंग वाली पट्टी को मोड़ा जाएगा। फिर केसरिया रंग की पट्टी को हरे रंग की पट्टी पर समेटने के बाद दोनों व्यक्ति अपनी—अपनी ओर तिरंगे को फोल्ड करेंगे। ऐसा करने पर अशोक चक्र उपर की ओर आ जाता है। इस तरह से तिरंगे को समेटना चाहिए।
सवाल: यदि तिरंगा फट जाता है तो उस स्थिति में क्या किया जा सकता है?

जवाब: तिरंगे का सम्मान सभी को करना चाहिए। लेकिन, यदि तिरंगा फट जाता है तो उसका निस्तारण करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि तिरंगा फट जाता है तो उसको एक लकड़ी के बॉक्स में पैक किया जाता है। इसके बाद तिरंगे को दफनाया जा सकता है या फिर अग्नि के हवाले किया जाता है। दोनों ही स्थिति बिल्कुल शांत जगह पर करनी चाहिए। साथ ही दफनाने या अग्नि क्रिया करने के बाद मौन रखा जाना अति आवश्यक होता है।
सवाल: तिरंगे से जुड़े क्या कानूनी प्रावधान है?

जवाब: तिरंगे को लेकर कड़े कानूनी प्रावधान हैं। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का यदि सम्मान नहीं किया जाता है तो यह दंडनीय अपराध है। भारतीय कानून में ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्रध्वज का पूरा सम्मान करें।

Home / Jaipur / Har Ghar Tiranga: राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतारें और यदि झंडा फट गया है तो करें यह काम…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो