scriptदुष्कर्म राजस्थान में भी हो रहे हैं, राहुल-प्रियंका यहां क्यों नही आते -पूनियां | Hathras Gang-rape Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Rajssthan Crime | Patrika News
जयपुर

दुष्कर्म राजस्थान में भी हो रहे हैं, राहुल-प्रियंका यहां क्यों नही आते -पूनियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राजस्थान जैसे शांतिप्रिय प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।

जयपुरOct 01, 2020 / 07:01 pm

Umesh Sharma

दुष्कर्म राजस्थान में भी हो रहे हैं, राहुल-प्रियंका यहां क्यों नही आते -पूनियां

दुष्कर्म राजस्थान में भी हो रहे हैं, राहुल-प्रियंका यहां क्यों नही आते -पूनियां

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राजस्थान जैसे शांतिप्रिय प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। बजरी माफियाओं का आतंक, लूट, हत्या के मामले तो बढ़ ही रहे हैं, इसके अलावा महिलाओं एवं बच्चियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म, गैंग रेप की वारदातें भी प्रदेश को कलंकित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश तो चले जाते हैं, लेकिन इतनी वारदातें होने के बाद राजस्थान क्यों नहीं आते, जरा राजस्थान भी घूम जाइये, यहां भी देश की बेटियों के साथ वारदाते हुईं हैं, क्या सिर्फ इसलिये आप यहां नहीं आ रहे कि यहां कांग्रेस की गहलोत सरकार है? प्रियंका और राहुल राजस्थान में बढ़ते अपराध एवं महिला अत्याचारों पर क्यों नहीं बोल रहे हैं, क्यों पीड़ितों एवं उनके परिवारों से मिलने नहीं आ रहे हैं?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई वारदातों पर क्यों नहीं बोल रही हैं ? क्या इन वारदातों से प्रदेश और समाज कलंकित नहीं हुआ है ? क्या ये देश की बेटियां नहीं हैं? क्या आप यह मान बैठी हैं कि गहलोत सरकार के शासन में राजस्थान में सब कुछ बढ़िया है ? लेकिन, सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दलित अत्याचारों में अत्याधिक बढ़ोतरी हुई है।
डॉ. पूनियां ने कहा कि, हफ्तेभर के अंदर अलवर के तिजारा, सीकर, आमेर, सिरोही, अजमेर, बारां में दुष्कर्म व गैंग रेप की घिनौनी वादरातें हुईं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री गहलोत पूरी तरह मौन हैं, कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं, ना ही इन मामलों पर संज्ञान ले रहे हैं, ऐसे में पीड़ित लोग न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इन वारदातों से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है, जिनमें धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ अवैध पिस्टल की नोक पर हैवानियत की गई। नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद लोकलाज के डर से आत्महत्या कर ली थी।

Home / Jaipur / दुष्कर्म राजस्थान में भी हो रहे हैं, राहुल-प्रियंका यहां क्यों नही आते -पूनियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो