scriptमानसून की वापसी से बदला मौसम का मिजाज | Heavy Rain in Northeast India | Patrika News
जयपुर

मानसून की वापसी से बदला मौसम का मिजाज

Heavy Rain in Northeast India : दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में सक्रिय रहा, जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तमिलनाडु में मानसून (monsoon) कमजोर रहा।

जयपुरOct 07, 2019 / 06:48 pm

hanuman galwa

Heavy Rain in Northeast India

मानसून की वापसी से बदला मौसम का मिजाज

मानसून की वापसी से बदला मौसम का मिजाज

दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में सक्रिय रहा, जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कोंकण, गोवा, रायलसीमा, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग- अलग हिस्सों में आंधी और तूफान का असर रहा। झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु , पुड्डुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश पर अलग-अलग स्थानों पर गरज के बारिश और ओले गिरने का अनुमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो