scriptहैरिटेज निगम महापौर ने किया रैन बसेरों का दौरा, कहीं नहीं मिले थर्मल स्कैनर | Heritage Mayor visits the Rain Shelters | Patrika News
जयपुर

हैरिटेज निगम महापौर ने किया रैन बसेरों का दौरा, कहीं नहीं मिले थर्मल स्कैनर

अधिकारियों को निर्देश दिए तो मुहैया हो पाए
 

जयपुरDec 02, 2020 / 12:10 am

Amit Pareek

हैरिटेज नगर निगम महापौर बुजुर्ग को रैन बसेरे में लाते हुए।

हैरिटेज नगर निगम महापौर बुजुर्ग को रैन बसेरे में लाते हुए।

जयपुर. राजधानी में नगर निगम ने रैन बसेरों की शुरुआत कर दी है। लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग खुले में सोने को मजबूर हैं। हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने मंगलवार शाम रैन बसेरों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कहीं भी थर्मल स्कैनर नहीं मिला। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे तुरंत व्यवस्था करवाई। उसके बाद रैन बसेरे में आने वाले लोगों की स्कैनिंग शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को कंबल भी बांटे। गौरतलब है कि महापौर मुनेश ने हसनपुरा हटवाड़ा स्थित वृद्धाश्रम भवन, बाल बसेरा सहित रेलवे स्टेशन रैन बसेरा का दौरा किया।
सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
इससे पूर्व हैरिटेज नगर निगम के वार्ड 15 और वार्ड 33 में पहुंचकर महापौर मुनेश गुर्जर ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीवर लाइन सुचारू न होने और साफ-सफाई समय पर नहीं होने की शिकायतें लोगों ने की। महापौर ने अधिकारियों को शाम तक व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जो लोग बिना मास्क के मिले उनको महापौर ने मास्क भी दिए।
ग्रेटर के रैन बसेरों में स्कैनिंग के बाद प्रवेश
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नगर निगम के सभी 17 रैन बसेरों में थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को जो लोग रैन बसेरे में आए, उन सभी का पहले तापमान जांचा और उसके बाद प्रवेश की अनुमति मिली। एनयूएलएम शाखा के उपायुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि ग्रेटर नगर निगम के रैन बसेरों के लिए थर्मल स्कैनर के साथ ही सैनेटाइजर भी उपलब्ध करवाए गए।

Home / Jaipur / हैरिटेज निगम महापौर ने किया रैन बसेरों का दौरा, कहीं नहीं मिले थर्मल स्कैनर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो