scriptजयपुर की बड़ी समस्या को दूर करने का नया प्लान, अब नहीं होगी छवि खराब | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR CLEANING SYSTEM | Patrika News
जयपुर

जयपुर की बड़ी समस्या को दूर करने का नया प्लान, अब नहीं होगी छवि खराब

Jaipur Cleaning System जयपुर। हैरिटेज नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा अपने हाथ में लेने के बाद अब कचरा डिपो से कचरा उठाने का भी काम शुरू कर दिया है। अब शहर में रोजाना तीन बार डिपो से कचरा उठेगा। इसके लिए जोन वाइज ठेका दिया गया है।

जयपुरMay 17, 2022 / 11:49 am

Girraj Sharma

जयपुर की बड़ी समस्या को दूर करने का नया प्लान, अब नहीं होगी छवि खराब

जयपुर की बड़ी समस्या को दूर करने का नया प्लान, अब नहीं होगी छवि खराब

Jaipur Cleaning System जयपुर। हैरिटेज नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा अपने हाथ में लेने के बाद अब कचरा डिपो से कचरा उठाने का भी काम शुरू कर दिया है। अब शहर में रोजाना तीन बार डिपो से कचरा उठेगा। इसके लिए जोन वाइज ठेका दिया गया है।

नगर निगम स्वास्थ्य उपायुक्त आशीष कुमार ने बताया कि अब शहर में तीन बार कचरा डिपो से कचरा संग्रहण किया जाएगा। इसके लिए हवामहल—आमेर जोन, किशनपोल जोन, आदर्श नगर जोन और सिविल लाइंस जोन क्षेत्र के अलग—अलग टेंडर किए गए है। रोजाना तीन बार कचरा उठाया जाएगा। पहले सुबह 9 बजे तक सभी कचरा डिपो से कचरा उठेगा, दूसरी बार दोपहर 12 बजे तक कचरा डिपेा से कचरा उठाया जाएगा। इसके बाद रात को भी कचरा डिपो से कचरा उठाया जाएगा।

हर कचरा डिपो पर निगम की रहेगी नजर
नए टेंडर के अनुसार ठेकेदार को कचरा उठाने के दौरान उसकी फोटो लेनी होगी। इसे एप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। एप पर कचरा डिपो की लोकेशन डाली जाएगी। लोकेशन पर ही फोटो ली जा सकेगी। इससे हर कचरा डिपो पर नजर रहेगी।

350 से अधिक कचरा डिपो
हैरिटेज नगर निगम के चारों जोन क्षेत्रों में नगर निगम ने 350 से अधिक कचरा डिपो चिह्नित कर रखे है। इन कचरा डिपो से रोजाना दिन तीन बार कचरा संग्रहण किया जाएगा। हालांकि हैरिटेज नगर निगम में करीब 700 से 800 कचरा डिपो है। जहां नियमित कचरा नहीं उठ रहा है।

पहले एक ही कंपनी के जिम्मे था सफाई का पूरा काम
पहले शहर में डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण का काम कर रही बीवीजी कंपनी के पास घर—घर कचरा संग्रहण करने के साथ कचरा डिपो से कचरा संग्रहण का जिम्मा भी था। अब नगर निगम ने घर घर से कचरा संग्रहण का काम अलग कंपनी को सौपा है, वहीं कचरा डिपो से कचरा संग्रहण काम अलग कपंनी को सौंपा है।

Home / Jaipur / जयपुर की बड़ी समस्या को दूर करने का नया प्लान, अब नहीं होगी छवि खराब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो