scriptराष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य पहुंची हैरिटेज निगम | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR NATIONAL SAFAI COMMISSION | Patrika News
जयपुर

राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य पहुंची हैरिटेज निगम

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (National Commission for Safai Karamcharis) की सदस्य अंजना पंवार सोमवार को हैरिटेज नगर निगम पहुंची। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे सफाई कर्मचारी की समस्या का समाधान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया। साथ ही 27 हजार पदों पर भर्ती की जरूरत जताई।

जयपुरNov 29, 2021 / 09:29 pm

Girraj Sharma

राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य पहुंची हैरिटेज निगम

राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य पहुंची हैरिटेज निगम,राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य पहुंची हैरिटेज निगम,राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य पहुंची हैरिटेज निगम

राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य पहुंची हैरिटेज निगम
– नगर निगम हेरिटेज सभागार में ली बैठक
– 27 हजार पदों पर भर्ती की जताई जरूरत

जयपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (National Commission for Safai Karamcharis) की सदस्य अंजना पंवार सोमवार को हैरिटेज नगर निगम पहुंची। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे सफाई कर्मचारी की समस्या का समाधान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया। साथ ही 27 हजार पदों पर भर्ती की जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि नगर निगम हैरिटेज में 4 हजार 763 सफाई कर्मचारियों के पद स्वीकृत है, लेकिन 4 हजार 494 पद ही भरे हुए हैं।
नगर निगम हैरिटेज में दोनों नगर निगमों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक स्तर को कैसे सुधारा जाए, उसके लिए हमें गंभीरता से विचार करना चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की भलाई के लिए सरकार की स्कीमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की, उसी का परिणाम है कि आज लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है। कोरोना महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया, अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करना होगा।
इनकी जताई जरूरत….
– सफाईकर्मियों के कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगाने के साथ ही उनकी नियमित मेडिकल जांच होनी चाहिए।
– सफाई कर्मचारियों को आयुष्यमान भारत योजना से जोडा जाए।
– सफाई कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती करने, मृतक कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण, सफाई कर्मचारियों के आई कार्ड बनाने और उस पर ब्लड गु्रप लिखने, ड्रेस कोड निर्धारित करने आदि के निर्देश भी दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो