scriptसोने-चांदी में ऐतिहासिक तेजी, भावों ने बनाया नया कीर्तिमान | Historical rise in gold-silver, prices set new record | Patrika News
जयपुर

सोने-चांदी में ऐतिहासिक तेजी, भावों ने बनाया नया कीर्तिमान

घरेलू वायदा बाजार ( Domestic futures market ) में चांदी ( Silver ) का भाव शुक्रवार को रिकॉर्ड 77,949 रुपए प्रति किलो पर चला गया और सोना ( Gold ) ने भी 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार ( international market ) में सोने और चांदी में तेजी के चलते भारतीय बाजार में महंगी धातुएं लगातार नई ऊंचाई को छू रही हैं। हालांकि ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली का भी दबाव बना हुआ है। शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार ( Jaipur Sarafa market ) में सोने के भाव 480 रुपए चढ़कर 58 हजार के जा

जयपुरAug 07, 2020 / 01:25 pm

Narendra Singh Solanki

जयपुर। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव शुक्रवार को रिकॉर्ड 77,949 रुपए प्रति किलो पर चला गया और सोना ने भी 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी के चलते भारतीय बाजार में महंगी धातुएं लगातार नई ऊंचाई को छू रही हैं। हालांकि ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली का भी दबाव बना हुआ है। शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के भाव 480 रुपए चढ़कर 58 हजार के जादुई आंकड़ा के करीब 57,730 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जेवराती सोने के भाव भी 400 रुपए की तेजी के साथ 54 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 54,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।
कॉमेक्स पर चांदी का भाव अप्रेल 2011 में रिकॉर्ड 49.83 डॉलर प्रति औंस तक उछलने और औद्योगिक मांग के कारण चांदी 2800 रुपए उछलकर 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंची गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव शुक्रवार को रिकॉर्ड 77,949 रुपए प्रति किलो पर चला गया और सोना ने भी 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी के चलते भारतीय बाजार में महंगी धातुएं लगातार नई ऊंचाई को छू रही हैं। हालांकि ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली का भी दबाव बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के सितंबर एक्सपायरी अनुबंध में शुक्रवार की सुबह 10.19 बजे पिछले सत्र से 248 रुपए यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 76,300 रुपए प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान चांदी का भाव 77,949 रुपए प्रति किलो तक उछला, जो एक नया रिकॉर्ड है। हालांकि शुरूआती कारोबार के दौरान चांदी का भाव 75,063 रुपए प्रति किलो तक फिसला।
एमसीएक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में आठ रुपए की बढ़त के साथ 55,853 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछला, जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। हालांकि आरंभिक कारोबार के दौरान सोने का भाव 55,506 रुपए प्रति दस ग्राम तक फिसला। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने और चांदी के भाव काफी ऊंचे स्तर पर है, इसलिए मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, डॉलर में मजबूती आने से महंगी धातुओं के दाम टूट सकते है, मगर यह ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.65 डॉलर यानी 0.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 2056.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 2077.85 डॉलर प्रति औंस तक उछला, जोकि एक नया रिकॉर्ड स्तर है।

Home / Jaipur / सोने-चांदी में ऐतिहासिक तेजी, भावों ने बनाया नया कीर्तिमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो