scriptKargil Vijay Diwas 2018 : भारत ने इस बड़े मिशन में पाक को चटाइ थी धूल, शहीदों का गौरवान्वित इतिहास पढ़ होगा गर्व महसूस | History of Kargil War Vijay Diwas in Hindi : What Is Operation Vijay | Patrika News
जयपुर

Kargil Vijay Diwas 2018 : भारत ने इस बड़े मिशन में पाक को चटाइ थी धूल, शहीदों का गौरवान्वित इतिहास पढ़ होगा गर्व महसूस

Kargil Vijay Diwas 2018 : कारगिल दिवस का इतिहास, जानें भारत ने कैसे चलाया ‘ऑपरेशन विजय’ और परास्त किया दुश्मनों को
 

जयपुरJul 23, 2018 / 09:34 pm

rohit sharma

kargil

kargil

जयपुर।

Kargil Vijay Diwas हर साल पूरे भारत में 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल दिवस देश पर कुर्बान होने वाले जाबांज शहीदों को याद करने के लिए मनाया जाता है। कारगिल दिवस ‘ऑपरेशन विजय’ के सफल होने पर मनाया जाता है। कारगिल युद्ध में सेना ने ऑपरेशन विजय में दुश्मनों पर विजय हासिल की थी इसी और जो सैनिक इस युद्ध में देश के लिए मर मिटे थे, उनकी याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाता है।
कारगिल दिवस का इतिहास

भारत पाकिस्तान के 1971 में हुए युद्ध के बाद भी कई सैन्य संघर्ष होता रहा। दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण के कारण तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों ने फरवरी 1999 में लाहौर में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। जिसमें कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का वादा किया गया था।
लेकिन पाकिस्तान ने अपने सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा और इस घुसपैठ का नाम “ऑपरेशन बद्र” रखा था। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था। पाकिस्तान यह भी मानता है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तनाव से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में मदद मिलेगी।
प्रारम्भ में इसे घुसपैठ मान लिया था और दावा किया गया कि इन्हें कुछ ही दिनों में बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन नियंत्रण रेखा में खोज के बाद और इन घुसपैठियों के नियोजित रणनीति में अंतर का पता चलने के बाद भारतीय सेना को अहसास हो गया कि हमले की योजना बहुत बड़े पैमाने पर किया गया है। इसके बाद भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन विजय’ नाम से करीब 2 लाख सैनिकों को भेजा। जो महज 60 दिन तक चला।
युद्ध में आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को भारत ने विजय प्राप्त कर सैनिकों को मुँह तोड़ जबाव दिया। इस युद्ध के दौरान 527 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान भी दिया। इन्हीं सैनिकों के बलिदान पर कारगिल विजय दिवस मनाया जाने लगा।

Home / Jaipur / Kargil Vijay Diwas 2018 : भारत ने इस बड़े मिशन में पाक को चटाइ थी धूल, शहीदों का गौरवान्वित इतिहास पढ़ होगा गर्व महसूस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो