scriptAaj Ka Rashifal 16 January 2021 मकर—कुंभ को धनलाभ, 8 राशियों का अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे शनिदेव | Horoscope Today 16 January 2021 Daily Rashifal 16 January 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 16 January 2021 मकर—कुंभ को धनलाभ, 8 राशियों का अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे शनिदेव

locationजयपुरPublished: Jan 16, 2021 07:17:14 am

Submitted by:

deepak deewan

Today Horoscope 16 January 2021 Dainik Rashifal 16 January 2021 Ka Rashifal Horoscope Daily Horoscope 16 जनवरी 2021 को पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन शनिवार है। आज विनायक चतुर्थी व्रत है जिसमें भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज का दिन अधिकांश लोगों के लिए बेहतर साबित होगा। शनि देव जहां प्रेमियों का मिलन कराएंगे वहीं चंद्रमा की स्थिति आधा दर्जन राशियों के लोगों के लिए धनसंपत्ति देनेवाली बनी है।

Horoscope Today 16 January 2021 Daily Rashifal 16 January 2021

Horoscope Today 16 January 2021 Daily Rashifal 16 January 2021

जयपुर. 16 जनवरी 2021 को पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन शनिवार है। आज विनायक चतुर्थी व्रत है जिसमें भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज का दिन अधिकांश लोगों के लिए बेहतर साबित होगा। शनि देव जहां प्रेमियों का मिलन कराएंगे वहीं चंद्रमा की स्थिति आधा दर्जन राशियों के लोगों के लिए धनसंपत्ति देनेवाली बनी है।
मेष:
भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ होगा। प्राइवेट नौकरीवालों की भी स्थिति बेहतर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य कुछ नरम—गरम हो सकता है। लवमेट का सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन में बहार आएगी।
वृषभ:
आज का दिन विशेष सावधानी बरतने का है, पुश्तैनी कारोबार में विवाद हो सकता है। नौकरी में भी सहयोगियों के साथ मतभिन्नता के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा, प्रेमी—प्रेमिका से मिलन होगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।
मिथुन:
आज भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा, हर कार्य में सफलता मिलेगी। इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं। व्यापार में लाभ से कुछ राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट से संबंधों में मजबूती आएगी।
कर्क:
आज के दिन विशेष सतर्कता बरतें। अनावश्यक खर्च से बचें, विवाद होने के योग हैं जिससे बाद में भी परेशानी हो सकती है। हालांकि लाइफ पार्टनर या लवमेट से संबंधों में सुधार होगा। आज हनुमानजी की पूजा से दिन बेहतर हो सकेगा।
सिंह:
आज आपके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। भाग्‍य पूरा साथ देगा, इसका लाभ उठाने के लिए जितने ज्यादा हो सके, उतने काम कर डालें। धन लाभ होगा, पुराना रुका कार्य पूरा हो जाने से लाभ होगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट से लगाव बना रहेगा।
कन्या:
आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल है। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी. हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धन वृद्धि होगी। हालांकि सेहत और लेन-देन के मामले में कुछ ध्यान देना होगा।
तुला:
आज जो करना चाहें कर डालें क्योंकि भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा। सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा और कारोबारी यात्रा लाभकारी रहेगी। दांपत्य और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन विशेष शुभकारक है।
वृश्चिक:
आज भाग्‍य ज्यादा साथ नहीं देगा, परिश्रम का पूरा लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन हनुमानजी की पूजा से कार्यों में आनेवाली बाधाएं दूर हो जाएंगी। दुर्घटना के योग हैं, इसलिए सावधान रहें। लाइफ पार्टनर या लवमेट से अनबन हो सकती है।
धनु:
आज कारोबारी सफलता अवश्य मिलेगी, नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि हो सकती है। लवलाइफ के लिए आज लाभदायक दिन है। प्रेमी—प्रेमिका से मिलन हो सकता है। लाइफ पार्टनर के मामले में भी आज भाग्‍य आपका साथ देगा।
मकर:
आज आय के नए स्रोत निर्मित होंगे, पारिवारिक और सामाजिक सुख में वृद्धि होगी। महिलाओं से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा लेकिन दांपत्य और प्रेम जीवन में खुशियां ही खुशियां प्राप्त होंगी। लाइफ पार्टनर या लवमेट का सपोर्ट मिलेगा।
कुंभ:
आज का दिन बहुत शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा और नौकरी में नई योजनाएं आपको नाम व पहचान देंगी। प्रेमी—प्रेमिका से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन जीवनसाथी से कुछ परेशानी हो सकती है।
मीन:
आज सावधानीपूर्वक यथासंभव घर में ही दिन बिताना चाहिए. क्रोध पर नियंत्रण रखें, किसी भी हाल में वाद-विवाद में न पड़ें। सभी कार्यों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। सेहत में दिक्कत आ सकती है लेकिन वैवाहिक और प्रेम संबंध खुशी देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो