scriptतीखी धूप और गर्मी ने किया परेशान | Hot sun and heat troubled | Patrika News

तीखी धूप और गर्मी ने किया परेशान

locationजयपुरPublished: Sep 09, 2020 07:55:52 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

गर्मी के साथ बढ़ रहा तापमान


प्रदेश में मानूसनी सिस्टम सक्रिय नहीं होने से बारिश पर ब्रेक लग गया है। लोग तीखी धूप और गर्मी से परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। धूप के चलते तापमान में इजाफा हो रहा है। प्रदेश के 10 जिलों में तापमान 33 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ है, जबकि कुछ समय पूर्व लगातार बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी।
वहीं बुधवार को राजधानी जयपुर में तेज धूप के साथ उमस रही। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में गुरुवार को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात संभव है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में मौजूदा मानसून सीजन में अब तक कुल मिलाकर सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य वर्षा हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अगले सप्ताह से प्रदेश में संभवत मानसून की विदाई का दौर भी शुरु हो सकता है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बने सिस्टम से 11 सितंबर तक प्रदेश के अलग. अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 17 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू होगा।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान-
अजमेर 34.4 23.6
जयपुर 35.2 25.2
कोटा 35.3 26.1
डबोक 33.0 24.0
बाड़मेर 36.4 27.4
जैसलमेर 37.2 26.1
जोधपुर 34.7 25.6

बीकानेर 39.4 27.7
चूरू 37.3 24.5

श्रीगंगानगर 38.5 26.7

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो