scriptजब कर्मचारी कर रहे हों अपने घर से काम! | How do motivate employees to work from home | Patrika News
जयपुर

जब कर्मचारी कर रहे हों अपने घर से काम!

हाल में डेलॉयट के एक सर्वेक्षण में 75 फीसदी मिलेनियल्स ने कहा था कि वे बिना ऑफिस आए काम करना पसंद करते हैं। बहरहाल, नियोक्ताओं के बीच एक आम सवाल और चिंता यह है कि दूर से काम कर रहे, कर्मचारियों को लगातार बेहतर काम करने के लिए कैसे प्रेरित किया जाए, अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो यह चार उपाय आजमाएं:

जयपुरAug 29, 2019 / 01:12 pm

Amit Purohit

जब कर्मचारी कर रहे हों अपने घर से काम!

जब कर्मचारी कर रहे हों अपने घर से काम!

फोन कॉल के बजाय मीटिंग के लिए वीडियो कॉल का उपयोग करें
दूर से काम कर रहे लोगों के टीम लीडर्स पर यह जिम्मेदारी होती है कि वे कर्मचारियों को लगातार जवाबदेह रखें, प्रभावी ढंग से संवाद करना भी एक चुनौती होती है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ संवाद करने का सबसे अच्छा तरीका वीडियो-कॉल है, क्योंकि संचार का अधिकांश भाग वास्तव में शरीर की भाषा के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। वीडियो कॉल के माध्यम से यह नोटिस करना आसान होगा कोई कर्मचारी दुखी या उदासीन तो नहीं है, उसी के अनुसार उसे प्रेरणा दी जा सकेगी।
परफॉर्मेंस के लिए काम और उसकी माप को बिलकुल स्पष्ट रखें
दूर से काम करने वाले आमतौर पर अधिक उत्पादक होते हैं क्योंकि उनका कार्य, कार्यालय में उनके समय के आधार पर होने के बजाय असाइनमेंट-आधारित होता है। जहां इन-ऑफिस कर्मचारी धीमी गति से काम कर सकते हैं क्योंकि उन्हें शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में रहना पड़ता है, दूर से काम करने वाले कर्मचारी समय से पहले काम करना पसंद करते हैं ताकि अपनी उत्पादकता के घंटों को बचा सके। ऐसे में उन्हें यह पता होना चाहिए कि उन्हें क्या और कितनी देर में और किस तरह करना है।
कर्मचारियों के कल्याण में निवेश वाली संस्कृति बनाएं
दूरस्थ कर्मचारियों में यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि वे टीम का हिस्सा हैं, उनके साथ व्यक्तिगत संबंध बनाने और उनकी भलाई में निवेश की भावना का निर्माण करना है। उदाहरण के लिए, वीडियो मीटिंग के लिए ऐसा टाइम सेट करें जो उनके शेड्यूल के लिए सबसे अच्छा हो और जिससे उनकी नींद में हस्तक्षेप की संभावना न हो। जन्मदिन पर उन्हें बधाई संदेश देना और उन्हें यह आभास करवाना की कंपनी उनकी खुशी में शामिल है, काम के प्रति उनके योगदान को बढ़ाएगा।
कर्मचारियों को व्यवसाय से बढ़ कर मिशन से जोडऩे के तरीके खोजें
अंत में, यदि कोई कर्मचारी पूरी ईमानदारी से विश्वास करता है कि वे क्या काम कर रहे हैं, तो उनकी प्रेरणा स्वाभाविक होगी। एक व्यक्ति या दूरस्थ कार्यबल को प्रबंधित करने और प्रेरित करने की कुंजी एक मिशन संचालित व्यवसाय है। यह मिशन सुनिश्चित करता है कि सभी हितधारक एक ही दृष्टि से चल रहे हैं। कर्मचारियों को एक व्यावसायिक मिशन से जोडऩे का पहला कदम कंपनी के मूल्यों पर प्रभावी ढंग से संवाद करना है। वर्क असाइन करते समय, कर्मचारी को यह बताएं कि कैसे उनके कार्य कंपनी को आगे कैसे बढ़ा सकते हैं और कैसे कंपनी की सफलता सबके लिए एक मिशन है।

Home / Jaipur / जब कर्मचारी कर रहे हों अपने घर से काम!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो