जयपुर

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी में भी जबरदस्त मंदी…जानिए आगे होगा क्या

दिवाली जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे लोग सोने की खरीदारी बढ़ाते जा रहे हैं। फेस्टिव सीजन में सोने की काफी अच्छी मांग बढ़ जाती है। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमतों में भारी गिरावट गिरावट देखी जा रही है।

जयपुरOct 11, 2022 / 03:06 pm

Narendra Singh Solanki

जियोलॉकल सर्वे ऑफ इंडिया ने की पुष्टि

दिवाली जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे लोग सोने की खरीदारी बढ़ाते जा रहे हैं। फेस्टिव सीजन में सोने की काफी अच्छी मांग बढ़ जाती है। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमतों में भारी गिरावट गिरावट देखी जा रही है। डॉलर के ऊपर जाने और ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका से ऐसा हो रहा है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम कहां जा सकते हैं। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जोकि खरीदारी करने वाले लोगों के लिए खुशखबर है। कमजोर वैश्विक रुख ते चलते यह गिरावट देखने को मिली। पिछले तीन दिनों में सोने के दाम 1100 रुपए प्रति दस ग्राम टूट गए है। मंगलवार को सोने के भाव 550 रुपए की गिरकर 52,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। एससीएक्स पर सोने का वायदा भाव 51,037 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह सोने में करीब 3 महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भी सोने में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर 2022 की डिलीवरी वाला सोना 0.35 फीसदी या 177 रुपए की गिरावट के साथ 50,846 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
यह भी पढ़े: दिवाली पर बढ़ी मिठास, नए गुड़ का श्रीगणेश, चीनी महंगी

चांदी में भी भारी गिरावट
सर्राफा बाजार में चांदी के दाम भी पिछले तीन दिनों में 2300 रुपए प्रति किलोग्राम टूट चुके है। मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 800 रुपए गिरकर 59,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2.7 फीसदी या 1650 रुपए गिरकर 59,149 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया।
यह भी पढ़े: दाना मेथी 200 रुपए प्रति क्विंटल महंगी, आइए जानते है क्यों चढ़े भाव

क्यों आ रही सोने-चांदी में गिरावट
अमेरिकी केंद्रीय बैंक से मिले ब्याज दरों में फिर से भारी तेजी के संकेतों का सोने पर काफी विपरीत असर पड़ा है। मंगलवार को सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर कीमत में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी। यह दो हफ्तों से अधिक समय में कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट थी।
यह भी पढ़े: नहीं थम रहे गेहूं और आटे के दाम, सरकार के कड़े प्रयास भी विफल…जानिए क्यों

दिवाली और साल के आखिर तक कहां पहुंचेंगे दाम
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार दिवाली तक सोने की कीमतें 52,500 रुपए प्रति दस ग्राम के आस-पास रह सकती हैं। वहीं, साल के आखिर तक सोना 53,500 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है। अगर हम निचले स्तर की बात करें, तो यह 51,000 रुपए है। सोना खरीदने के लिए यह अच्छा समय है। लंबे समय के खरीदारों के लिए यह समय बेहतर है।

Home / Jaipur / सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी में भी जबरदस्त मंदी…जानिए आगे होगा क्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.