जयपुर

जयपुर: सोती हुई पत्नी को पहले गोली मारी, फिर चाकू से काटा, और फिर खुद को घोंपा चाकू

Husband attacked Wife in Jaipur: युवक जितेन्द्र ने पहले तो तड़के तीन बजे नेहा को गोली मारी। देसी कटे से उसकी कनपटी पर फायर किया।

जयपुरMar 01, 2018 / 12:05 pm

Nakul Devarshi

जयपुर।
जयपुर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक युवक ने बैड़ पर सो रही पत्नी को पहले गोली मारी, फिर उसे बेरहमी से चाकू से मारा और उसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। दोनों पति-पत्नी अचेत हालत में घंटों पड़े रहे। सुबह जब लोगों को इसकी सूचना मिली तो पुलिस को इत्तला की गई।
 

मामले की जांच कर रही शिप्रापथ थाना पुलिस ने बताया कि शांति नगर में रहने वाले दम्पत्ति में झगड़ा हुआ था। दोनों की हालत गंभीर है। युवक जितेन्द्र ने पहले तो तड़के तीन बजे नेहा को गोली मारी। देसी कटे से उसकी कनपटी पर फायर किया। उसके बाद चाकू से उसके शरीर पर कई वार किए।
 

जानकारी के मुताबिक़ पत्नी को मरा हुआ जानकर जितेन्द्र ने खुद को भी चाकू मारे और जान देने की कोशिश की। सवेरे जब देर तक घर से दोनों बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों ने जानकारी जुटाई और पुलिस को सूचना दी।
 

पड़ोसियों से बातचीत में सामने आया है कि जितेन्द्र शराब पीने का आदी था और शराब पीने के बाद अक्सर पत्नी से झगड़ा भी करता था। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और बयान देने की हालत में नहीं है।

… और यहां चलती कार में लगी आग, महिला चालक ने कूद कर बचाई जान
दिल्ली रोड पर अलवर तिराहे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से आग की लपटें निकलती देखकर महिला चालक ने कूद अपनी जान बचाई। शाहपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
 

पुलिस के अनुसार गुडगांव से एक महिला कार लेकर जयपुर आ रही थी। इसी दौरान शाहपुरा रोड पर अलवर तिराहे के पास अचानक कार में आग लग गई। महिला ने कार रोकी और कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग से कार जल कर स्वाह हो गई। महिला ने दो माह पहले ही कार खरीदी थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.