जयपुर

पति ने दोस्तों के साथ पत्नी का किया गैंगरेप, फिर न्यूड कर खेला खौफनाक खेल..

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप किया।

जयपुरSep 25, 2022 / 08:51 pm

Manish Chaturvedi

पति ने दोस्तों के साथ पत्नी का किया गैंगरेप, फिर न्यूड कर खेला खौफनाक खेल..

जयपुर। नाहरगढ़ इलाके में महिला की आत्महत्या का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने आत्महत्या नहीं की थी। महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति दीपक घोड़ीवाल (27), उसके जीजा और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेग्नेंट महिला से गैंगरेप किया था। थानाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को नाहरगढ़ रोड पर संजना देवी की आत्महत्या का मामला सामने आया था। धुलकोट पुरानी बस्ती में दोपहर करीब 2 बजे संजना का न्यूड शव घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया। जिसके आधार पर गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया है कि संजना की हत्या उसके पति दीपक घोड़ीवाल ने की। हत्या से पहले दीपक अपने दोस्तों के साथ घर आया। दोस्तों के साथ मिलकर प्रेग्नेंट पत्नी से गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर न्यूड हालत में शव को फंदे से लटका दिया।

गर्भवती पत्नी को प्लानिंग कर मारा..

आरोपी पति दीपक घोड़ीवाल ई-रिक्शा चलाता है। उसने संजना से लव-मैरिज की थी। 5 साल और 3 साल की दो बेटियां हैं। संजना अभी करीब तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। पूछताछ में सामने आया है कि पति दीपक अपनी पत्नी से नफरत करता था। करीब 8 महीने पहले पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। दीपक की मां ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बहू के प्रेमी की हत्या कर दी। शव को बस्सी के जंगल में फेंक दिया था। दीपक इसका जिम्मेदार अपनी पत्नी को मानता था। इसके चलते ही उसने पत्नी को मारने के सोच ली थी। उसने अपने जीजा और एक अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर प्लानिंग की। जिसके बाद प्लानिंग के तहत 21 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे तीनों घर आए। संजना को चाय में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाई। बेहोशी की हालत में पति ने दोनों साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। उसके बाद लगा घोंटकर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.