मूलत: नीमकाथाना के भूदोली निवासी शुभम यहां वैशाली नगर में रंगोली गार्डन में रहते हैं। उनके पिता अनिल गुप्ता बिल्डर हैं और मां अनुपमा गुप्ता गृहिणी हैं। शुभम ने कहा, उन्हें जहां भी पोस्टिंग मिलेगी, वहां देश सेवा के लिए बेहतर कार्य करेंगे। साथ ही बताया कि उनके मन में हमेशा माता-पिता और देश की सेवा करने का जज्बा रहा है।