scriptयही चलता रहा तो देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा : शाह | If this continues, Congress will be wiped out from the country: Shah | Patrika News
जयपुर

यही चलता रहा तो देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश की बुराई करते हैं। ऐसे ही चलता रहा तो पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

जयपुरApr 12, 2023 / 05:54 pm

Bhagwan

Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE: अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- मोदी को फिर से पीएम बनाना है तो छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा सरकार बनवाएं

Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE: अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- मोदी को फिर से पीएम बनाना है तो छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा सरकार बनवाएं

डिब्रूगढ़ (असम). केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश की बुराई करते हैं। ऐसे ही चलता रहा तो पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। शाह डिब्रूगढ़ में भाजपा के कार्यालय के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक जमाने में पूर्वोत्तर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। राहुल गांधी ने देश की यात्रा की और उसके बाद पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। अब यहां कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देती। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। शाह ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में एनडीए की सरकार है। इसी के कारण नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है। शाह ने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं, मोदी तेरी कब्र खुदेगी। भाई, आपके कहने से कुछ नहीं होता। जितनी गाली निकालोगे, कमल उतना खिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत को यश दिलाया है।
चुप्पी समस्याओं का हल नहीं :सोनिया
नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक समाचार पत्र में लिखे लेख में सरकार पर केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग करने, संसद में विपक्ष की आवाज दबाने, मीडिया पर दबाव बनाने, न्यायपालिका की विश्वसनीयता कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सोनिया ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि थोपी गई चुप्पी से देश की समस्याओं का हल नहीं होगा। पिछले महीनों में हमने देखा कि सरकार लोकतंत्र को ध्वस्त कर रही है।

Home / Jaipur / यही चलता रहा तो देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा : शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो