scriptविदाई से पहले मानसून होगा मेहरबान, 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में फिर भारी बारिश के आसार | IMD Warn for Heavy Rain in Rajasthan on 14 September,Rajasthan Weather | Patrika News
जयपुर

विदाई से पहले मानसून होगा मेहरबान, 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में फिर भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ( IMD ) ने एक बार फिर से अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने व 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मानसून की टर्फलाइन अनूपगढ़ और अलवर होते हुए मध्यप्रदेश व गुजरात तक जा रही है…

जयपुरSep 12, 2019 / 11:15 am

dinesh

Heavy Rain  : यहां 40 इंच बरस गए बादल, प्रदेश में छाए ये तीन सिस्टम लगातार दे रहे पानी

Heavy Rain : यहां 40 इंच बरस गए बादल, प्रदेश में छाए ये तीन सिस्टम लगातार दे रहे पानी

जयपुर। करीब ढाई महीने सक्रिय रहने के बाद राज्य से दक्षिण पश्चिमी मानसून ( Monsoon ) की विदाई की घड़ी नजदीक आ गई है। हालांकि मौसम विभाग ( IMD ) ने एक बार फिर से अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने व 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मानसून की टर्फलाइन अनूपगढ़ और अलवर होते हुए मध्यप्रदेश व गुजरात तक जा रही है। ऐसे में अगले एक दो दिन गुजरात और मध्यप्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाको में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं 14 सितंबर को विंड पैटर्न में बदलाव होने पर पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में विदाई से पहले मानसून मेहरबान होने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे में हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बौछारों का दौर रहा वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में दिन के तापमान में हुई रेकॉर्ड बढ़ोतरी ने गर्मी और उमस का असर तेज कर दिया। पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज हुआ है।

बीते 24 घंटे में श्रीगंगानगर 42.5, चूरू 43.3, बीकानेर 41.5 और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में भी बीते बुधवार को दिन में पारा बीते चार साल की तुलना में 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक रहा। शहर में आज सुबह छितराए बादलों की आवाजाही जरूर रही लेकिन सूर्योदय के साथ ही गर्मी और उमस ने तीखे तेवर दिखाए। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज उत्तर पश्चिमी हवा चलने पर मौसम शुष्क रहन व दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास बने रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि सामान्य परिस्थितियों में प्रदेश से 15 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और 30 सितंबर को पूरे राज्य से दक्षिण पश्चिमी मानसून विदाई की मौसम विभाग अधिकारिक घोषणा करता है। इस बार प्रदेश में मानसून ने करीब सप्ताहभर देरी से दस्तक दी लेकिन वर्तमान परिस्थितियां सामान्य रहने पर मौसम विभाग मौसम संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा कर तय समय के अनुसार प्रदेश से मानसून विदाई की औपचारिक घोषणा करने की तैयारी कर रहा है।

Home / Jaipur / विदाई से पहले मानसून होगा मेहरबान, 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में फिर भारी बारिश के आसार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो