इससे पहले मौसम विभाग ने देश के 7 राज्यों गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। इनमें पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, एमपी और झारखंड शामिल हैं, जहां 29 अप्रैल से 1 मई के बीच गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
वहीं आईएमडी ने कहा है कि अगले 4 दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में और अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में लू चलेगी। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 1-2 मई को भीषण लू की स्थिति रहेगी। विदर्भ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में लू के हालात बने हुए हैं और आने वाले 3 दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।