यह पेमेंट को ब्लॉक करने और धन को फिर से पाने में मदद करता है। कपूर के मुताबिक, कई पीड़ितों को उनके पैसे वापस मिल गए हैं। हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करने वाले कई पीड़ितों ने पाया कि कुछ समय बाद उनका पैसा उन्हें वापस कर दिया गया था। यहां समय का अत्यधिक महत्व है। घटना होने के साथ ही जितनी जल्दी उसकी रिपोर्टिंग होगी, पैसे वापस मिलने के चांस उतने ही अधिक रहेंगे।