जयपुर

आश्रम में सेवादार ने एएनएम के साथ किया बलात्कार, साध्वी खड़े होकर वीडियो बनाती रही

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साध्वी खड़े होकर रेप का वीडियो बनाती रही और उसके बाद अब ये वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपयों की मांग की जा रही है।

जयपुरAug 02, 2022 / 11:29 am

JAYANT SHARMA

police demo pic

जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले से बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पर एक बड़े आश्रम में एक सेवादार और आश्रम संचालकों में से एक महिला के ऊपर आरोप लगाए गए हैं जोधपुर जिले की एक एएनएम द्वारा। वह अपने दोषों से मुक्त होने के लिए आश्रम में आई थी, लेकिन उसके साथ वहां पर रेप हुआ। उसने आरोप लगाए हैं कि उसे 21 बार संबध बनाने की बात कही गई थी। इस पूरे धटनाक्रम के बारे में अब पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महिला के आरोपों के बाद पुलिस को कुछ वीडियो भी मिले हैं। हांलाकि इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

जालोर जिले के सांचोर में स्थित है आश्रम:
दरअसल सांचोर क्षेत्र में स्थित चितलवाना उपखंड के जाणीपुरा गांव में स्थित एक आश्रम का यह पूरा मामला है। आश्रम कई साल पुराना बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच सरवाना थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि जोधपुर की रहने वाली एएनम अपने ऊपर आ रहे संकटों से बचने के लिए यहां आई थी। आश्रम मे पूजा पाठ का काम संभालने वाले सेवादार ने आश्रम की संचालिका के के कहने पर पीड़िता के साथ रेप किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आश्रम की संचालिका ने कहा था कि काल सर्प समेत सभी तरह के दोष मिटाने के लिए 108 दिन में 21 बार सेवादार से संबध बनाने होंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने मना किया तो उसे जबरन आश्रम के बेसमेंट में ले जाया गया। जहां सांध्वी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके बाद सेवादार ने रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साध्वी खड़े होकर रेप का वीडियो बनाती रही और उसके बाद अब ये वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपयों की मांग की जा रही है।

Hindi News / Jaipur / आश्रम में सेवादार ने एएनएम के साथ किया बलात्कार, साध्वी खड़े होकर वीडियो बनाती रही

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.