महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दिखेगी शक्ति
जानकारी के अनुसार भारत और फ्रांस के बीच एक्सरसाइज शक्ति की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। यह एक द्विवार्षिक युद्धाभ्यास है। इसे भारत और फ्रांस में बारी—बारी से आयोजित किया जाता रहा है। एक्सरसाइज शक्ति—2019 में भारतीय सेना के साथ युद्धाभ्यास करने के लिए फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी 26 अक्टूबर को भारत पहुंचेगी। युद्धाभ्यास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित राजस्थान के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित होगा। सप्त शक्ति कमान की सिख रेजिमेंट की एक टुकड़ी इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगी। फ्रांसीसी सेना का प्रतिनिधित्व फ्रांसीसी सेना के 6वें बख्तरबंद ब्रिगेड की 21वीं समुद्री इन्फेंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष यह संयुक्त युद्धाभ्यास 31 अक्टूबर 2019 से 13 नवंबर 2019 तक आयोजित किया जाएगा।

रेगिस्तान में आतंकवाद पर फोकस
यह एक्सरसाइज संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के दिशा निर्देशानुसार रेगिस्तानी इलाके में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन पर केंद्रित होगी। यह वॉर एक्सरसाइज मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक क्षमताएं सामरिक स्तर पर युद्ध कला को साझा करने और एक—दूसरे के हुनर को सीखने पर केंद्रित होगी। इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अन्तर संक्रियता को बढ़ाना है। युद्धाभ्यास शक्ति—2019 का समापन 36 घंटे लम्बी एक्सरसाइज के साथ होगा। जिसमें एक गांव में छिपे आतंकवादियों को ढूंढकर मार गिराया जाएगा।

रेतीले धोरों में आतंक के खिलाफ बनेगी रणनीति
भारत—फ्रांस की सेनाएं दिखाएगी ताकत 26 अक्टूबर को भारत पहुंचेगी फ्रांस की सैन्य टुकड़ी
31 अक्टूबर को शुरू होगा सैन्य युद्धाभ्यास
13 नवम्बर तक चलेगा संयुक्त युद्धाभ्यास
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दिखेगा युद्ध कौशल