जयपुर

जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द

www.patrika.com
जानकारी के अनुसार विमान नहीं होने से हुई परेशानी ,सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली जानी थी फ्लाइट, दिल्ली जाने वाले 120 यात्री परेशान

जयपुरApr 11, 2019 / 10:49 am

MOHIT SHARMA

जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द

जयपुर। इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्री आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते दिखे। जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन्स ने संचालन कारणों का हवाला देकर रद्द कर दी। इससे यात्री परेशान होते रहे।
सुबह तय समय पर यात्री दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें पता चला की विमान नहीं होने की वजह से आज वे दिल्ली नहीं जा सकेंगे। एयरलाइन्स कंपनी ने यात्रियों को संचालन कारणों का हवाला देकर फ्लाइट रद्द कर दी। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6606 सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से उड़ान भरती है और 6 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है। हालांकि एयरलाइन्स कंपनी ने यात्रियों को रिफंड और दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजने का आॅप्शन भी दिया, लेकिन यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई। फ्लाइट रदद होने से यात्री परेशान हुए। एक बारगी तो उन्होंने हंगामा भी कर दिया, लेकिन बाद में एयरलाइन्स कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें समझाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.