scriptकिसानों से अनधिकृत राशि वसूलने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश | Instructions for strict action against those who collect unauthorized | Patrika News
जयपुर

किसानों से अनधिकृत राशि वसूलने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

कृषि मंत्री ने दिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश

जयपुरJun 24, 2021 / 08:39 pm

Rakhi Hajela



जयपुर,24 जून
कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने अधिकारियों को किसानों से बायो फर्टिलाइजर्स, बायो एजेंट्स और सूक्ष्म पोषक तत्व किट की अनाधिकृत राशि वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अगर इस प्रकार की कोई शिकायत मिलती है कि वितरक संस्था के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता सहन नहीं की जाएगी। कटारिया ने कहा कि इस वर्ष की बजट घोषणा के अनुसार राज्य के एक लाख किसानों को नि:शुल्क बायो फर्टिलाइजर्स और बायो एजेंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार एक लाख किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व किट 90 फीसदी सब्सिडी पर मुहैया कराए जा रहे हैं। इन आदानों का वितरण संबंधित केवीएसएस और जीएसएस के माध्यम से करवाया जा रहा है।
विप्र सेना करेगी भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान

जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के 34 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इनमें 10 जिलों के अध्यक्ष ब्राह्मण समाज से हैं। इसे लेकर विप्र सेना की ओर से मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा का सम्मान करेगी। प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि विप्र सेना ने शर्मा का आभार जताया है और जल्द ही उनका सम्मान किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो