scriptबेशकीमती खजाने को बचाने के लिए इस रानी ने रची साजिश | interesting facts russian revolution queen elizabeth | Patrika News
जयपुर

बेशकीमती खजाने को बचाने के लिए इस रानी ने रची साजिश

— आज एक ब्रोच और टॉप्स की जोड़ी बेच करोड़पति हो रहा परिवार

जयपुरNov 12, 2021 / 03:07 pm

Ankita Sharma

बेशकीमति खजाने को बचाने के लिए इस रानी ने रची साजिश

बेशकीमति खजाने को बचाने के लिए इस रानी ने रची साजिश

— एक रानी के साहस और बहादुरी कहानी
— बेहद खास हैं 65 करोड़ का यह ब्रोच और टॉप्स
– जुड़ी है दिलचस्प कहानी: रूस क्रांति के दौरान दोस्त के साथ छिपाकर लंदन भेजे थे 244 बेशकीमति गहने
– रूस के अंतिम सम्राट निकोलस द्वितीय की चाची ग्रैंड डचेस मारिया पावलोवना की ज्वैलरी हुई नीलाम
जयपुर। राज परिवारों से संबंधित वस्तुएं और गहने नीलाम होना अब आम बात है। लेकिन हाल ही में जिनेवा के सोथबीज में नीलाम हुई रूसी राजपरिवार की ज्वैलरी के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। बीते दिन जिनेवा में रूस के अंतिम सम्राट निकोलस द्वितीय की चाची ग्रैंड डचेस मारिया पावलोवना की ज्वैलरी नीलाम की गई। नीलम और हीरों से बना एक ब्रोच और टॉप्स की जोड़ी करीब 65 करोड़ में नीलाम हुए। मारिया सेंट पीटर्सबर्ग की रानी थीं और गहनों की बेहद शौकीन थीं। इस ब्रोच में 26.80 कैरेट का नीलम लगा है। वहीं टॉप्स में 6.69 कैरेट के नीलम जड़े हैं। दरअसल, मारिया की यह ज्वैलरी रूस क्रांति से जुड़ी है। फिल्मी है कहानी, नौकर बनकर महल में पहुंचा था दोस्तरूस क्रांति के दौरान जब राज्य की स्थितियां बिगडऩे लगीं तो १९१७ में मारिया ने अपने एक ब्रिटिश एंटीक डीलर दोस्त अल्बर्ट हेनरी स्टॉपफोर्ड से मदद ली। अल्बर्ट नौकरों के भेष में व्लादिमीर पैलेस पहुंचा। जहां मारिया ने 244 बेशकीमति गहने महल से लिए और उन्हें अखबार में लपेट कर कचरे बैग में रख दिया। फिर अल्बर्ट मारिया के बेटे बोरिस और एक अन्य नौकर के साथ कचरे के रूप में सारी ज्वैलरी महल से बाहर ले गया। इसके बाद अल्बर्ट मारिया की यह सारी ज्वैलरी लंदन ले गया। 1920 में मारिया ने रूस छोड़ दिया। वह रूस छोडऩे वाली आखिरी रोमानोव थीं। इसके बाद मारिया पेरिस पहुंचीं, लेकिन यहां आने के तीन माह बाद ही उनका निधन हो गया और वह अपनी ज्वैलरी कभी वापस नहीं देख पाईं। हालांकि अल्बर्ट हेनरी ने दोस्ती निभाई और यह सारी ज्वैलरी मारिया की बेटी प्रिंसेस ऑफ ग्रीस एंड डेनमार्क ऐलेनाको को सौंपी गई।
महारानी एलिजाबेथ के पास मारिया का व्लादिमीर टियारा

ऐलेनाको के बाद इस परिवार को यह ज्वैलरी पीढ़ी दर पीढ़ी मिलती रही और समय-समय पर उन्होंने इसे टुकड़ों में नीलाम करना शुरू किया। जिसमें व्लादिमीर टियारा भी शामिल है, जो अब ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पास है। इसे 1988 में क्वीन मैरी ने खरीदा था। हालांकि बाद में इसमें हीरों की जगह १५ पन्ने लगवाए गए थे।

Home / Jaipur / बेशकीमती खजाने को बचाने के लिए इस रानी ने रची साजिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो