जयपुर

महिला दिवस पर हर कोई कर रहा ‘नारी शक्ति’ को नमन, जानें मिश्र-गहलोत-राजे के शुभकामनाएं संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज, राज्यपाल कलराज मिश्र ने नारी शक्ति को किया नमन, गहलोत-राजे ने भी महिलाओं को दी शुभकामनाएं, गहलोत बोले- ‘महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध’, राजे ने की महिलाओं की गरिमा बनाए रखने के संकल्प लेने की अपील
 

जयपुरMar 08, 2021 / 11:56 am

Nakul Devarshi

जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने ट्वीट के ज़रिये शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा कि आज महिलाओं की आकाक्षांओं, सघंर्ष, उपलब्धियों और योगदान को याद करने का दिन है।
मिश्र ने आगे कहा कि महिलाएं पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रवीणता के साथ निभाती हैं। वे अनेक चुनौतियों के बाद भी मेहनत और सहनशीलता से सफलता प्राप्त कर रही हैं।

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बालिकाओं-महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि महिलाऐं आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1368755980071096326?ref_src=twsrc%5Etfw
महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने का लें संकल्प: राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है। राजे ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनकर नारी उत्थान की नई दास्तां लिख रही हैं। उन्होंने सभी से महिलाओं की गरिमा को बनाये रखने और नारी शक्ति की समान भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रण लेने की अपील की।

Home / Jaipur / महिला दिवस पर हर कोई कर रहा ‘नारी शक्ति’ को नमन, जानें मिश्र-गहलोत-राजे के शुभकामनाएं संदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.