1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र ने आईपीएस पंकज चौधरी को किया बर्खास्त, कई मामलों में रहे हैं विवादित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 6 Mar 2019, 5:12 PM IST

IPS pankaj chaudhary

केन्द्र ने आईपीएस पंकज चौधरी को किया बर्खास्त, कई मामलों में रहे हैं विवादित

जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज चौधरी (IPS Pankaj Chaudhary) को बुधवार को केंद्र सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस पंकज चौधरी को राजस्थान कैडर मिला था। इस संबंध में बजाज नगर थाना पुलिस ने एक तामील नोटिस आईपीएस पंकज के गांधी नगर स्थित सरकारी आवास के गेट पर चस्पा किया। चौधरी राजस्थान के सबसे चर्चित अधिकारियों में से है।

आईपीएस चौधरी अपने बयानबाजी को लेकर काफी चर्चित रहे है। इसके अलावा भी वे अपने कार्यकाल में कई बार विवादों में रहे हैं। इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी में भी वे काफी विवादित रहे हैं। उन पर पहली पत्नी से तलाक़ लिए बग़ैर दूसरी महिला से शादी करने समेत कई आरोप और शिकायतें रही हैं। हालांकि चौधरी ने सभी आरोपों को निराधार बताया था।

पत्नी भी रही चर्चित
आईपीएस चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी गत विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ में उनके विरुद्ध जमकर बयानबाजी की। एक बार तो उन्होंने राजे के सामने चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी। हालांकि बाद में वे इससे पीछे हट गई थीं।

ये भी रहे विवाद
आईपीएस चौधरी बाड़मेर में एसपी रहते हुए स्थानीय नेता गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोलने और बूंदी जिले के नैनवां में हुए साम्प्रदायिक दंगों के बाद चर्चा में आए थे। इसके बाद खुद की पोस्टिंग्स और चार्जशीट मिलने पर लगातार राज्य सरकार और आईएएस, आईपीएस अफसरों के विरुद्ध बयानबाजी को लेकर चर्चित रहे है।