scriptकारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराया, लेकिन यहां धोखे से पीठ में गोली मारी | jaipur | Patrika News
जयपुर

कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराया, लेकिन यहां धोखे से पीठ में गोली मारी

लुटेरों की गोली लगने और कार चढ़ाने से घायल कैश वैन के गनमैन सेवानिवृत्त फौजी भीम सिंह की हुई मौत

जयपुरOct 21, 2020 / 11:00 pm

Mukesh Sharma

jaipur

jaipur

जयपुर. कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराने में शामिल थे, लेकिन क्या पता था कि एक दिन खुद के देश में ही धोखे से पीठ पर गोली खाने से उनकी जान चली जाएगी। यह कहते हुए कैश वैन के गनमैन भीम सिंह के परिजन बिलख पड़े। जयपुर के मानसरोवर में दिन दहाड़े लुटेरों द्वारा पीठ में गोली मारने और फिर भी मुकाबला करने की हिम्मत दिखाने पर गाड़ी चढ़ाने से गंभीर घायल हुए भीम सिंह ने बुधवार शाम को अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार को ऑपरेशन कर गोली निकालने के बाद निजी अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ती गई। रिश्तेदार रेवत सिंह ने बताया कि भीम सिंह 1999 में कारगिल युद्ध में शामिल थे। दुश्मन से लोहा लेते हुए जंग लड़ी, लेकिन देश के अंदर ही लुटेरों ने पीछे से गोली मारी। भीम सिंह के साथ लुटेरों की गोली से घायल हुए कमल सिंह ने आंखों देखा बताया था कि लुटेरों ने आते ही भीम सिंह की पीठ पर गोली मारी। भीम सिंह सड़क पर गिर गए, लेकिन बंदूक संभालकर लुटेरों की तरफ घुमे तभी लुटेरों ने उन पर कार चढ़ा दी। लुटेरों ने एक गोली कमल सिंह के भी मारी थी और 31.50 लाख रुपए लूट ले गए थे। हालांकि पुलिस ने लूट की वारदात के 30 घंटे बाद ही लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में मुहाना पत्रकार कॉलोनी स्थित प्रजापति विहार निवासी सरगना गौरव सिंह जाट, दिल्ली निवासी विपिन कश्यप, सौगंध सिंह और अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पिस्टल और 20 से अधिक कारतूस बरामद किए थे।

Home / Jaipur / कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराया, लेकिन यहां धोखे से पीठ में गोली मारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो