जयपुर

दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान में खराबी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली दौरा किया रद्द

flight Technical fault: केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को भी इसी फ्लाइट से जाना था, मंत्री ने दौरा किया रदद

जयपुरJul 13, 2019 / 12:18 pm

MOHIT SHARMA

दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान में खराबी

जयपुर। दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान में आज तकनीकी खराबी हो गई। जिसकी वजह से विमान 6ई2043 लेट हो गया। विमान सुबह 7.20 बजे जयपुर से दिल्ली जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी ( technical fault ) के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका। इसी विमान से केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ( gajendra singh shekhawat ) को भी दिल्ली जाना था। विमान में खराबी होने से मंत्री ने दिल्ली दौरा रदद कर दिया। अब इस विमान के यात्रियों को दूसरे विमान से करीब 11 बजे दिल्ली भेजा जाएगा। यात्रियों ने इंडिगो एयरलाईन्स ( IndiGo Airlines ) से उन्हें दूसरे विमान से भेजने की मांग की थी। एयरलाईन्स ने उन्हें नहीं भेजा, इस पर यात्रियों ने जयपुर एयरपोर्ट ( Jaipur Airport ) हंगामा भी किया।
गौरतलब है कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते मंत्री ने अपना दौरा रदद कर दिया। वे इस विमान से दिल्ली नहीं गए। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री सड़क मार्ग से जोधपुर के लिए रवाना हो गए।

Home / Jaipur / दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान में खराबी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली दौरा किया रद्द

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.