scriptलॉकडाउन के बाद फिर रोशन आमेर महल | JAIPUR AMER MAHAL SOUND AND LIGHT SHOW | Patrika News
जयपुर

लॉकडाउन के बाद फिर रोशन आमेर महल

लॉकडाउन के बाद करीब 105 दिन बाद आमेर महल (Amer Mahal) में शनिवार को फिर से साउंड एंड लाइट शो (sound and light show) शुरू हुआ। पहले दिन 34 पर्यटकों ने साउंड एंड लाइट शो देखा। शाम 7.30 बजे से रात 8.30 बजे तक एक घंटे तक ही शो चला। इस दौरान साउंड के बीच आमेर महल पर रोशनी पर्यटकों के बीच आकर्षक का केन्द्र रही।

जयपुरJul 24, 2021 / 10:17 pm

Girraj Sharma

लॉकडाउन के बाद फिर रोशन आमेर महल

लॉकडाउन के बाद फिर रोशन आमेर महल

लॉकडाउन के बाद फिर रोशन आमेर महल
— आमेर में शुरू हुआ साउंड एंड लाइट शो
— अप्रेल से लॉकडाउन के चलते बंद था साउंड एंड लाइट शो
— अभी शाम 7.30 से रात 8.30 बजे तक चलेगा एक ही शो
जयपुर। लॉकडाउन के बाद करीब 105 दिन बाद आमेर महल (Amer Mahal) में शनिवार को फिर से साउंड एंड लाइट शो (sound and light show) शुरू हुआ। पहले दिन 34 पर्यटकों ने साउंड एंड लाइट शो देखा। शाम 7.30 बजे से रात 8.30 बजे तक एक घंटे तक ही शो चला। इस दौरान साउंड के बीच आमेर महल पर रोशनी पर्यटकों के बीच आकर्षक का केन्द्र रही।
पुरातत्व एंव संग्रहालय विभाग के अधिकारियों के अनुसार गत अप्रेल माह से लॉकडाउन के चलते आमेर महल में साउंड एंड लाइट शो बंद था, जिसे फिर से चालू कर दिया गया है। दो शो में अभी एक ही शो को चालू किया गया है। महल देखने पहुंचे सैलानियों ने इसका लुत्फ उठाया। लाइट शो की रंग बिरंगी रोशनी से आमेर महल जगमगा उठा। साउंड एंड लाइट शो में राजस्थान की संस्कृति को दिखाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो