scriptJaipur मुख्य मार्गों पर फिर नजर आएंगे डस्टबिन | JAIPUR CITY MAIN ROUTES LITTERBIN | Patrika News
जयपुर

Jaipur मुख्य मार्गों पर फिर नजर आएंगे डस्टबिन

शहर के मुख्य मार्गों पर लगाए गए लिटरबिन (डस्टबिन) (Litterbin) की अब फिर से सुध ली जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अब शहर में फिर से डस्टबिन (Dustbin)लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में फिर से सडक़ किनारे डस्टबिन लगंेगे।

जयपुरDec 06, 2019 / 05:56 pm

Girraj Sharma

Jaipur मुख्य मार्गों पर फिर नजर आएंगे डस्टबिन

Jaipur मुख्य मार्गों पर फिर नजर आएंगे डस्टबिन

मुख्य मार्गों पर फिर नजर आएंगे डस्टबिन

– स्वच्छता सर्वेक्षण : नगर निगम फिर से लगाएगा डस्टबिन

जयपुर। शहर के मुख्य मार्गों पर लगाए गए लिटरबिन (डस्टबिन) (Litterbin) की अब फिर से सुध ली जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अब शहर में फिर से डस्टबिन (Dustbin)लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में फिर से सडक़ किनारे डस्टबिन लगंेगे। वहीं जहां डस्टबिन टूट चुके हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। निगम प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त अरुण गर्ग ने बताया कि सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों व सफाई निरीक्षकों को इन लिटरबिन का निरीक्षण करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सभी मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य बाजारों, मार्गों के दोनों ओर लगे लिटरबिनों का निरीक्षण करेंगे। जिन स्थानों पर लिटरबिन नहीं है उसकी रिपोर्ट देंगे। कोई लिटर बिन टूटा है तो उसको ठीक करवाया जाएगा। वहीं अधिषाषी अभियन्ता मुख्यालय को टूटे हुए लिटरबिन को सही करने और जहां नहीं लगे हुए हैं, वहां लिटरबिन लगाने के निर्देश दिए है। दिसम्बर माह में शहर में मुख्य मार्गों और बाजारों में लिटरबिन लगा दिए जाएंगे। करीब दो साल पहले अशोक लाहोटी के मेयर रहते पूरे शहर में बड़ी संख्या में लिटरबिन लगवाए थे, तब शहर के जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, गोविंद मार्ग, अजमेर रोड, सीकर रोड सहित मुख्य मार्गों पर ये लिटरबिन लगाए गए थे, लेकिन अब अधिकांश जगह ये लिटरबिन टूट गए या चोरी हो गए।

Home / Jaipur / Jaipur मुख्य मार्गों पर फिर नजर आएंगे डस्टबिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो