script9 परिवारों के 27 सदस्य कोरोना संक्रमित, एसएमएस अस्पताल में चार चिकित्सक पॉजिटिव | jaipur covid 19 cases latest update | Patrika News

9 परिवारों के 27 सदस्य कोरोना संक्रमित, एसएमएस अस्पताल में चार चिकित्सक पॉजिटिव

locationजयपुरPublished: Jul 08, 2020 02:45:14 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

शहर में मंगलवार को कोरोना का विस्फोट हुआ। एक ही दिन में 71 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। चिकित्सा विभाग का कहना है कि इनमें अधिकतर वे लोग हैं, जिनके परिवार में एक-दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

jaipur covid 19 cases latest update

शहर में मंगलवार को कोरोना का विस्फोट हुआ। एक ही दिन में 71 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। चिकित्सा विभाग का कहना है कि इनमें अधिकतर वे लोग हैं, जिनके परिवार में एक-दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

जयपुर। शहर में मंगलवार को कोरोना का विस्फोट हुआ। एक ही दिन में 71 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। चिकित्सा विभाग का कहना है कि इनमें अधिकतर वे लोग हैं, जिनके परिवार में एक-दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इन परिवारों की सैम्पलिंग करवाने पर मंगलवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि जयलाल मुंशी का रास्ता, रामनगरिया, वैशाली, चित्रकूट योजना, राजापार्क, सी-स्कीम, सोडाला, गुर्जर की थड़ी और मुरलीपुरा में रहने वाले 9 परिवारों से 27 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें जयलाल मुंशी का रास्ता से 6, रामनगरिया से 2, वैशाली से 2, चित्रकूट योजना से 4, राजापार्क से 3, सी स्कीम से 2, सोडाला से 2, गुर्जर की थड़ी से 4 और मुरलीपुरा से 2 लोग शामिल हैं।
बहन-भाई आए पॉजिटिव, दो महीने का मासूम भी चपेट में
सोडाला इलाके में रहने वाले बहन-भाई पॉजिटिव मिले हैं। 37 वर्षीय महिला अपने पीहर धौलपुर गई हुई थी। 4 जुलाई को वह भाई के साथ जयपुर आई। दोनों को बुखार आया। जांच करवाने पर दोनों पॉजिटिव निकले। धौलपुर में महिला का एक अन्य भाई पॉजिटिव आया था। रिपोर्ट आने से पहले ही महिला और उसका भाई जयपुर आ गए। वहीं सी-स्कीम में माता-पिता के बाद उनका दो महीने का बच्चा व घर की नौकरानी भी पॉजिटिव आई है। माता-पिता सोमवार को पॉजिटिव आए थे।

एक घर से छह पॉजिटिव
जयलाल मुंशी के रास्ते में 4 दिन पहले परिवार के सात लोगों के पॉजिटिव आने के बाद अब उसी घर से छह और पॉजिटिव आए। एक जुलाई को एक महिला और उसका पति सूरत से यहां शादी में आया था। शादी में महिला की बहन सहित सात लोग पॉजिटिव आए थे।
एसएमएस अस्पताल में चार चिकित्सक पॉजिटिव
सवाई मानसिंह अस्पताल के चार चिकित्सकों के मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इनमें एनेस्थीसिया विभाग की दो, जनरल मेडिसिन विभाग की दो चिकित्सक शामिल हैं। ये सभी चिकित्सक सोमवार को पॉजिटिव आई मेडिसिन विभाग की डॉक्टर के सम्पर्क में थे। इसके अलावा राजापार्क में एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव आए। तीन पूर्व में पॉजिटिव आए थे। सभी महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार में 43 सदस्य हैं। सभी की सैम्पलिंग 9 जुलाई को की जाएगी।
केस 1
मालवीय नगर निवासी 31 वर्षीय नेहरू पैलेस में एक बैंक में मैनेजर है। वे 28 जून को दिल्ली से गुडग़ांव अपने दोस्त से मिलने गए। उसी दिन जयपुर पहुंचे। 29 जून को ड्यूटी ज्वॉइन की। गले में खराश रहने पर 5 जुलाई को जांच कराई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर बैंक के 120 लोगों की सैम्पलिंग करवाई।
केस 2
सवाई मानसिंह अस्पताल का केंटीन सुपरवाइजर भी कोरोना की चपेट में आया है। उसे निम्स में भर्ती करवाया गया। इसी तरह एक निजी अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। मेडिकल टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की कोविड जांच के लिए कहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो