scriptएक ही रात में तोड़े पांच मकानों के ताले | jaipur dausa | Patrika News
जयपुर

एक ही रात में तोड़े पांच मकानों के ताले

कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ गांव में शुक्रवार रात बेखौब घूमते दिखाई दिए चोर। चोरों ने एक ही रात में पांच मकानों के ताले तोड़ दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बीती रात चोरों ने क्षेत्र के पांच मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

जयपुरOct 01, 2022 / 10:50 am

Mohan Murari

एक ही रात में तोड़े पांच मकानों के ताले

एक ही रात में तोड़े पांच मकानों के ताले

जयपुर-दौसा। कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ गांव में शुक्रवार रात बेखौब घूमते दिखाई दिए चोर। चोरों ने एक ही रात में पांच मकानों के ताले तोड़ दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बीती रात चोरों ने क्षेत्र के पांच मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दो मकानों से लाखों रुपए की जेवरात व नकदी ले गए। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फेल गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने रोष जताया।
ग्रामीणो ने बताया कि रात को गांव में चोर आ गए। इस दौरान चोरों ने अगम जांगिड़, ओम प्रकाश शर्मा, भजन लाला शर्मा, हनुमान शर्मा सहित एक अन्य के मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने मकानों के अंदर घुस गए। चोरों ने ओमप्रकाश शर्मा के मकान से करीब छह लाख के सोना-चांदी के जेवरात व 50 हजार की नकदी चुरा ली। इसी प्रकार अगम जांगिड़ के मकान से दो लाख के जेवरात व 50 हजार की नकदी ले गए। ओमप्रकाश के मकान का जंगला तोड़ने पर उनका बेटा मन मोहन जाग गया। इस दौरान चोरों ने मनमोहन पर भी हमला कर दिया। मनमोहन ने इधर उधर जाकर अपनी जान बचाई। मनमोहन के चिल्लाने पर अन्य ग्रामीण भी उठ गए। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो भाग गए। ग्रामीणों ने बताया की चोरों की संख्या करीब छह थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को तलाश करने में जुट गई।

Home / Jaipur / एक ही रात में तोड़े पांच मकानों के ताले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो