scriptबेटियों के लिए असुरक्षित राजस्थान! नाबालिग से दुष्कर्म से फिर शर्मसार हुई राजधानी | Jaipur first place in Girl Child Crime Girl Rape case Girl Kidnapping | Patrika News
जयपुर

बेटियों के लिए असुरक्षित राजस्थान! नाबालिग से दुष्कर्म से फिर शर्मसार हुई राजधानी

मां के साथ सो रही खानाबदोश बालिका को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी घटना के बाद फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जयपुरOct 13, 2017 / 10:20 am

rajesh walia

 In State Jaipur is on first place in Girl Child Crime, Another case of Rape by Kidnapping a girl
शहर में बालिकाएं स्कूल-कॉलेज हो या घर सुरक्षित नहीं रह गई है। आए दिन बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है। सरकार और पुलिस जितना लोगों को जागरूक करने की कोशिश में लगी हुई है,घटनाओं का सिलसिला उतना ही बढ़ता जा रहा है साथ ही बढ़ रही मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले हैवानों की हैवानियत। बालिका अपराध की बात करें तो राज्य में जयपुर शहर पहले स्थान पर है।
मां के साथ सो रही एक खानबदोश बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी भी खानाबदोश है। बालिका अपनी मां के साथ हसनपुरा पुलिया के नीचे सो रही थी। घटना के सम्बंध में बालिका के पिता ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। शहर में लगातार बालिकाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे है।
पुलिस के अनुसार एक तेरह वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ नौ अक्टूबर की रात हसनपुरा पुलिया के नीचे सो रही थी। उनके पास ही एक खानाबदोश देवा भी सो रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे देवा ने बालिका का मुहं भींचा और उसे उठाकर कुछ दूर ले गया। इसके बाद उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारें में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय बालिका के पिता रिक्शा चलाने गया हुआ था। वापस लौटने पर बालिका ने उसे सारी आपबीती बताई। इसके बाद पिता अगले दिन बालिका को लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की हुलिए के आधार पर तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी को लेकर पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा पाया है।
थानाधिकारी रडमल ने बताया कि आरोपी देवा की तलाश की जा रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। बालिका अपने माता-पिता के साथ हसनपुरा पुलिया के नीचे रहती है। बालिका का मेडिकल करवाया लिया और बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैैै। आरोपी की उम्र करीब अठारह से बीस साल के बीच है। बालिका का स्वास्थ्य ठीक है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दो टीमें जुटी है।

Home / Jaipur / बेटियों के लिए असुरक्षित राजस्थान! नाबालिग से दुष्कर्म से फिर शर्मसार हुई राजधानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो