scriptJaipur : अब वार्ड वाइज पत्रावलियों का होगा संधारण | JAIPUR GREATER MUNICIPAL CORPORATION MAINTENANCE FILE | Patrika News
जयपुर

Jaipur : अब वार्ड वाइज पत्रावलियों का होगा संधारण

नगर निगम में जनता की समस्याओं के जल्द निस्तारण की कवायद शुरू हो गई है। अब नगर निगम प्रशासन अपनी सभी पत्रावलियों को वार्ड वाइज और कॉलोनी वाइज संधारित (Maintenance of files) करेगा। नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने 77000 पत्रावली को वार्ड वाइज और कॉलोनी वाइज संधारित करने के निर्देश जारी किए है। इसके लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

जयपुरJan 11, 2021 / 09:16 pm

Girraj Sharma

Jaipur : अब वार्ड वाइज पत्रावलियों का होगा संधारण

Jaipur : अब वार्ड वाइज पत्रावलियों का होगा संधारण

अब वार्ड वाइज पत्रावलियों का होगा संधारण

— नगर निगम में 77000 पत्रावली को किया जाएगा वार्ड वाइज संधारित
— मेराथन अभियान चलाकर पत्रावली को किया जाएगा वार्ड वाइज संधारित
— जयपुर ग्रेटर आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने दिए निर्देश

जयपुर। नगर निगम में जनता की समस्याओं के जल्द निस्तारण की कवायद शुरू हो गई है। अब नगर निगम प्रशासन अपनी सभी पत्रावलियों को वार्ड वाइज और कॉलोनी वाइज संधारित (Maintenance of files) करेगा। नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने 77000 पत्रावली को वार्ड वाइज और कॉलोनी वाइज संधारित करने के निर्देश जारी किए है। इसके लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
जयपुर ग्रेटर निगम आयुक्त ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली। इसमें आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिए है कि वार्ड में कौन-कौन सी काॅलोनियां है। इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करवाये। उन्होंने उपायुक्त आयोजना और राजस्व को निर्देश दिये है कि रिकॅार्ड का काॅलोनी अनुसार संधारण करने के लिये एक साथ कर्मचारी लगाकर 7 से 10 दिवस में रिकाॅर्ड संधारित करें, ताकि आमजन को तत्काल राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रावली का पता होना चाहिए कि वह किस जोन किस वार्ड और किस काॅलोनी से सम्बन्धित है।
पार्षद भी ढूंढेंगे सरकारी भूमि
नगर निगम ने लैंड बैंक बनाने के लिए सरकारी भूमि को चिह्नित किया जाएगा। जोन उपायुक्तों के साथ इस काम में पार्षदों को भी जोडा जाएगा, इसके लिए निगम प्रशासन सभी पार्षदों को पत्र लिखेगा।
सहज करेंगे सफाईकर्मियों की उपस्थिति की प्रक्रिया
आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षकों के काम के दबाव को कम करने और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए उपायुक्त स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति प्रक्रिया को सहज किया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में पहले सफाई कर्मचारी को उसके कार्य क्षेत्र से दूर स्थित स्थल पर उपस्थिति के लिये जाना पड़ता है। इससे वह कार्यक्षेत्र पर देरी से पहुंचता है। उपस्थिति की ऐसी व्यवस्था की जाये जो कर्मचारी के कार्यक्षेत्र के नजदीक हो।
कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति होगी समाप्त

बैठक में निगम आयुक्त ने प्रतिनियुक्ति पर गए सफाई कर्मचारियों, जमादार, एसआई, सीएसआई को तुरंत प्रत्याहरित करने के निर्देश दिए। जो सफाई कर्मचारी नहीं आएगा, उनके वेतन में कटौती करने के भी निर्देश दिए गए।

Home / Jaipur / Jaipur : अब वार्ड वाइज पत्रावलियों का होगा संधारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो