script65 करोड़ में जेडीए कराएगा शहर में विकास कार्य, बनेंगी सड़कें | JAIPUR JDA JAIPUR DEVELOPMENT WORK | Patrika News
जयपुर

65 करोड़ में जेडीए कराएगा शहर में विकास कार्य, बनेंगी सड़कें

जेडीए करीब 65 करोड़ रूपए खर्च कर शहर में सड़कों का निर्माण (Development work city) करवाएगा। इसमें जेडीए अपने सभी जोनों में मुख्य सड़कों के निर्माण के साथ अंदरूनी सड़कों का नवीनीकरण और पेचवर्क का काम करवाएगा। जेडीए विभिन्न योजनाओं में भी सड़क निर्माण करवाएगा। जेडीए फ्लेटस में विभिन्न रख.रखाव कार्य के लिए 127.99 लाख रूपए के कार्य करवाए जाएंगे। अमर जवान ज्योति स्मारक स्थल व वॉक-थ्रू म्यूजियम के संधारण पर 15 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।

जयपुरJan 15, 2021 / 06:57 pm

Girraj Sharma

65 करोड़ में जेडीए कराएगा शहर में विकास कार्य, बनेंगी सड़कें
– जेडीए फ्लैट्स में विभिन्न रख-रखाव कार्य पर 127.99 लाख रूपए होंगे खर्च
– अमर जवान ज्योति स्मारक स्थल व वॉक-थ्रू म्यूजियम के संधारण पर होेंगे 15 लाख खर्च
– जेडीए ने विकास कार्यों की जारी की स्वीकृति

जयपुर। जेडीए करीब 65 करोड़ रूपए खर्च कर शहर में सड़कों का निर्माण (Development work city) करवाएगा। इसमें जेडीए अपने सभी जोनों में मुख्य सड़कों के निर्माण के साथ अंदरूनी सड़कों का नवीनीकरण और पेचवर्क का काम करवाएगा। इसके अलावा जेडीए अपनी विभिन्न योजनाओं में भी सड़क निर्माण कार्य करवाएगा। जेडीए फ्लेटस में विभिन्न रख.रखाव कार्य के लिए 127.99 लाख रूपए के कार्य करवाए जाएंगे। वहीं अमर जवान ज्योति स्मारक स्थल व वॉक-थ्रू म्यूजियम के संधारण पर 15 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।
जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि गणेश मंदिर चौराहे पर मैस्टिक डामरीकरण कार्य के लिए 32.65 लाख रूपए, मालवीय नगर ए एवं डी ब्लॉक में सड़कों के नवीनीकरण के लिए 65.26 लाख रूपए खर्च कर विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा जोन 2 के क्षेत्राधिकार में गणेश कॉलोनी एवं प्रताप नगर में कलवर्ट कार्य के लिए 14.97 लाख रूपए, सुभाष नगर योजना में 80 फीट बीटी रोड के नवीनीकरण के लिए 77.12 लाख रूपए, विभिन्न कार्याें के लिए 88.32 लाख रूपए, पेच रिपेयर कार्य के लिए 97.38 लाख रूपए और मुख्य सड़कों के नवीनीकरण के लिए 284.28 लाख रूपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

जेडीए की ओर से जोन 5 क्षेत्र में विभिन्न सिविल कार्य के लिए 60.66 लाख रूपए, सड़क निर्माण के लिए 99.16 लाख रूपए, जोन 03 क्षेत्र में अमर जवान ज्योति स्मारक स्थल एवं वॉक-थ्रू म्यूजियम के संधारण के लिए 15 लाख रूपए, जोन.04 में एयरपोर्ट एन्कलेव से तमरा गार्डन तक एवं अन्य 60 फीट सड़काें के सुदृढीकरण के लिए 38.26 लाख रूपए, मनोहरपुरा कच्ची बस्ती में सड़क मरम्तीकरण के लिए 147.12 लाख रूपए, सिद्धार्थ नगर एवं तरूछाया नगर में सड़क नवीनीकरण कार्य के लिए 249.14 लाख रूपए, जोन 05 में देवीनगर व कटेवा नगर की आन्तिरक सड़कों के नवीनीकरण के लिए 64.94 लाख रूपए की लागत से कार्य करवाये जायेंगे।
जेडीसी ने बताया कि जोन 6 में दादी का फाटक आरओबी से सीतावाली फाटक तक सड़क नवीनीकरण के लिए 330 लाख रूपए एवं पेच रिपेयर वर्क के लिए 174.82 लाख रूपये, जोन 07 में चित्रकूट सेक्टर 1 से 06, 8, 10 में आंतरिक सड़कों के लिए 197.23 लाख रूपए, जोन 8 में पेच रिपेयर वर्क के लिए 47.79 लाख रूपए, स्वर्ण विहार योजना में 48 मीटर एवं 12 मीटर बीटी रोड के कार्य के लिए 1122.93 लाख रूपए, जोन 12 में कालवाड़ रोड से हाथोज करधनी विस्तार तक अप्रोच सड़क के लिए 276.27 लाख रूपए, आन्नद लोक आवासीय योजना प्रथम-द्वितीय एवं स्वप्न लोक योजना में अप्रोच सड़क के लिए 180.16 लाख रूपए, जोन 13 में बस्सी एवं कानोता में सड़क निर्माण के लिए 108.11 लाख रूपए, भानपुर से टोडामीना तक सड़क निर्माण के लिए 252.37 लाख रूपए, भैंरू खेजड़ा से खोरा श्यामदास तक सड़क नवीनीकरण के लिए 154.11 लाख रूपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। पीआरएन दक्षिण में विभिन्न सिविल कार्य के लिए 79.58 लाख रूपए, अनुमोदित योजनाओं में आन्तरिक सडक निर्माण के लिए 699.83 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो