scriptराजस्थान: शहरी जनता को BJP आज दिखायेगी अपनी ‘दृष्टि’, लुभावने वादों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी | jaipur kota jodhpur nagar nigam chunav bjp drishti patra | Patrika News
जयपुर

राजस्थान: शहरी जनता को BJP आज दिखायेगी अपनी ‘दृष्टि’, लुभावने वादों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी

नगर निगम चुनाव 2020, तीन शहरों की छह नगर निगमों के लिए चुनाव, प्रदेश भाजपा आज जारी करेगी दृष्टि पत्र, बोर्ड बनने की स्थिति में काम करेगा ये ‘विज़न डोक्यूमेंट’, शहरी जनता से किये जा सकते हैं लोक-लुभावने वादे, पिछले वर्ष के नवम्बर में भी जारी हुआ दृष्टि पत्र

जयपुरOct 26, 2020 / 09:47 am

Nakul Devarshi

bjp1_1.jpg

भाजपा के अब भी कई बागियों ने चुनावी दंगल में ताल ठोक रखी है।

जयपुर।

तीन शहरों की छह नगर निगमों के चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश भाजपा आज अपना दृष्टि पत्र जारी करेगी। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी दृष्टि पत्र को जारी करेंगे। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगमों में बोर्ड बनने की स्थिति में आगामी कार्ययोजना की तस्वीर को इस दृष्टि पत्र में शामिल किया जाएगा।
एक वर्ष में दूसरा दृष्टि पत्र
प्रदेश भाजपा एक वर्ष के भीतर ही दूसरा दृष्टि पत्र जारी कर रही है। इससे पहले प्रदेश की 49 निकायों के लिए हुए चुनाव के दौरान भी पार्टी ने पिछले वर्ष की 12 नवम्बर को 44 बिन्दुओं का दृष्टि पत्र जारी किया था।
ये हो सकता है ‘संभावित’ दृष्टि पत्र
सूत्रों के अनुसार भाजपा का इस बार का दृष्टि पत्र भी कमोबेश पिछले दृष्टि पत्र की ही झलक होगी। निगम क्षेत्राधिकार में आने वाले प्रमुख विषयों को इस दृष्टि पत्र में भी प्रमुखता से जगह मिलने की संभावना है। इनमें कच्ची बस्तियों के विकास, व्यवस्थित बसावट, स्वच्छ अभियान के तहत सालिड वेस्ट मैनजमेंट जैसे मुद्दों को शामिल किया जा सकता है।

इसी तरह से शहरी विकास की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केन्द्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करने का वादा भी इस दृष्टि पत्र में किया जा सकता है। इनके अलावा डोर टू डोर कचरा संग्रहण को और अधिक बेहतर बनाने का वादा भी किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो