scriptबातों में उलझाकर कीमती साड़िया चुरा ले गई महिलाएं, CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम | Jaipur Latest News: Woman Thief Gang Caught On CCTV | Patrika News
जयपुर

बातों में उलझाकर कीमती साड़िया चुरा ले गई महिलाएं, CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

Jaipur Latest News: दिनदहाड़े साड़ी की दुकान में दुकानदार महिला के बेटे को बातों में उलझाकर खरीदारी करने आई आधा दर्जन से अधिक महिलाएं ने हजारों रुपए की साड़िया चोरी कर ले गई।

जयपुरAug 03, 2019 / 03:11 pm

Santosh Trivedi

women theft ganh

जयपुर/सिवारमोड़। Jaipur latest news : बजरी मण्डी रोड़ के गंगासागर कॉलोनी में दिनदहाड़े साड़ी की दुकान में दुकानदार महिला के बेटे को बातों में उलझाकर खरीदारी करने आई आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ( Woman Theft Gang ) ने हजारों रुपए की साड़िया चोरी कर ले गई।

 

दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री, लेकिन.. राजस्थान में बिजली बिल मार रहे करंट पर करंट


कॉलोनी में लगे cctv कैमरे में वारदात कैद हो गई। पीड़िता सावित्री ने बताया कि बजरी मण्डी रोड पर उसकी साड़ी की दुकान है। दोपहर करीब 1.30 बजे बेटे आशीष को बिठाकर खाना खाने घर चली गई। इसी बीच दो महिलाएं साड़ी खरीदने के लिए आई। उसके बाद पांच-छह महिलाओं और पहुंच गई।

 

बड़ी खबर, राजस्थान सरकार प्रदेश की 9892 ग्राम पंचायतों में करने जा रही ऐसा


बेटे को बातों में उलझाकर करीब 40 हजार की साडिय़ां चुराकर दुकान के पीछे कॉलोनी में एक कार में बैठकर फरार हो गई। बेटे को साडिय़ां चोरी होने का शक होने पर इसकी सूचना पड़ौसी दुकानदार को दी। व्यापारियों ने महिलाओं का पीछा भी किया लेकिन कार में भाग छूटी।

 

युवक के मोबाइल में आया 12 हजार रुपए आने का मैसेज, महिला के उड़ गए होश


घटनाक्रम दुकान के पीछे कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें महिलाएं सात-आठ महिलाएं सड़क पर घूम रही है। उसके बाद एक कार आती है जो सभी महिलाओं के लेकर निकलती नजर आ रही है। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोलरूम को दी। सूचना पर पहुंची करणी विहार पुलिस पहुंची।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो