scriptये कैसा सिस्टम: उपायुक्त सीटों से गायब, कर्मचारी भी हस्ताक्षर एक दिन पहले कर गए | jaipur Mayor munesh gurjar jaipur heritage | Patrika News
जयपुर

ये कैसा सिस्टम: उपायुक्त सीटों से गायब, कर्मचारी भी हस्ताक्षर एक दिन पहले कर गए

एक्शन में हैरिटेज नगर निगम की महापौर
 
कार्यालय खुलने के साथ ही पहुंचीं निगम, कहीं उपायुक्त नहीं मिले तो कहीं कर्मचारी नहीं आए

जयपुरJul 23, 2021 / 09:19 pm

Ashwani Kumar

औचक निरीक्षण: बमुश्किल 60 फीसदी कर्मचारी ही मिले मौके पर

औचक निरीक्षण: बमुश्किल 60 फीसदी कर्मचारी ही मिले मौके पर

जयपुर. हैरिटेज नगर निगम में अधिकारी और कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि 9:30 बजे दफ्तर खुल जाता है, लेकिन 11:00 बजे भी स्टाफ नहीं आ रहा है। शुक्रवार को महापौर मुनेश गुर्जर ने मुख्यालय का दौरा किया। 40 फीसदी कर्मचारी ही 11:00 बजे तक आॅफिस में आए। निरीक्षण के दौरान कई कमरों पर तो ताले लटके हुए मिले। महापौर ने पहले दिन चेतावनी देकर सभी को छोड़ा है, लेकिन साफ कर दिया कि औचक निरीक्षण आगे भी होंगे और अब कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के बाद लोगों की समस्याओं का निस्तारण तय समय पर होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर आकर काम करना होगा।
लगातार शिकायतों के बाद महापौर सुबह 9:50 बजे मुख्यालय पहुंची। सबसे पहले एक्सईएन मुख्यालय में जाकर देखा तो एक्सईएन केएल मीणा नहीं मिले। कर्मचारी भी नहीं मिले। जबकि, यहां रजिस्टर में सभी की हाजिरी लगी हुई मिली। राजस्व शाखा के उपायुक्त दिलीप शर्मा भी सीट पर नहीं थे।

ये मिले मौके पर
—हेल्पलाइन में सभी कर्मचारी मिले। यहां नियमित महापौर ने लोगों से भी बातचीत की। जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने अधिकतर लोग आए हुए थे। सभी कामकाज से संतुष्ट दिखाई दिए। रजिस्ट्रार विक्रम सिंह मौके हेल्पलाइन का दौरा कराया।
—सतर्कता शाखा में उपायुक्त इस्लाम खान भी निरीक्षण के दौरान महापौर को आफिस में बैठे हुए मिले। कुछ फाइलों पर महापौर ने उनसे चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो