scriptफिलहाल मेट्रो फेज-2 ठंडे बस्ते में: अजमेर रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने की तैयारी, 1200 करोड़ होंगे खर्च | jaipur metro ajmer road to delhi road phase 01 extensions | Patrika News
जयपुर

फिलहाल मेट्रो फेज-2 ठंडे बस्ते में: अजमेर रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने की तैयारी, 1200 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) के फेज-02 (phase 02) को धरातल पर आने में अभी समय लगेगा। इससे पहले फेज—01 (phase-01) के विस्तार पर काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में परकोटे में भूमिगत मेट्रो (Underground Metro) का दायरा बढ़ेगा। साथ ही अजमेर रोड तक इसको ले जाने की तैयारी है। ऐसा हुआ तो कई कॉलोनियों को फायदा मिलेगा और यात्री भार भी बढ़ेगा।

जयपुरJan 18, 2022 / 03:44 pm

Ashwani Kumar

फिलहाल मेट्रो फेज-2 ठंडे बस्ते में: अजमेर रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने की तैयारी, 1200 करोड़ होंगे खर्च

फिलहाल मेट्रो फेज-2 ठंडे बस्ते में: अजमेर रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने की तैयारी, 1200 करोड़ होंगे खर्च

अश्विनी भदौरिया.जयपुर। मेट्रो फेज—2 (Jaipur Metro) फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। इस वित्तीय वर्ष में सरकार इस पर काम करने में मूड में नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि फेज—1 के विस्तार की सरकार बजट में घोषणा कर सकती है। विस्तार की योजना पर गौर करें तो अजमेर रोड से दिल्ली रोड को मेट्रो ट्रेन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर स्टेशन से अजमेर रोड तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। 4.85 किमी में 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ऐसा होने से राजधानी में मेट्रो का संचालन 16.15 किमी का हो जाएगा।

ये है प्लानिंग
—बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर: इसकी जो डीपीआर तैयार की गई है। उसके आधार पर इस रूट पर 2.26 किमी भूमिगत और 0.59 किमी एलिवेटेड होगा। दो स्टेशन बनेंगे। रामगंज मेट्रो स्टेशन भूमिगत और ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन को एलिवेटेड प्रस्तावित किया गया है। 2051 में यात्री भार चार लाख के आस—पास माना है। इसमें 870 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
—मानसरोवर स्टेशन से अजमेर रोड चौराहा: दो किमी का यह रूट पूरा ही एलिवेटेड होगा। अजमेर रोड चौराहे पर एक मेट्रो स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है।
फेज—2 इसलिए अधर में
अम्बाबाड़ी से सीतापुरा: इसकी जो डीपीआर तैयार हुई है। उस पर गौर करें तो इस प्रोजेक्ट को लाइट मेट्रो पर बनाना होगा। इसके लिए 4600 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 23.51 किमी में 21 स्टेशन एलिवेटेड बनना प्रस्तावित हैं। 2051 में इस रूट पर यात्री भार करीब छह लाख प्रतिदिन का बताया गया है।
दिक्कत ये
—मौजूदा स्थिति में राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट में हाथ नहीं डालना चाहती। क्योंकि अकेले 4600 करोड़ रुपए खर्च करने की स्थिति में नहीं है। पहले चरण में राज्य सरकार ने ही पूरा पैसा खर्च किया है। इसमें एडीबी से लोन लिया था।
https://youtu.be/gr0lzQM1aNI

Home / Jaipur / फिलहाल मेट्रो फेज-2 ठंडे बस्ते में: अजमेर रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने की तैयारी, 1200 करोड़ होंगे खर्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो