1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, मेट्रो फेज 2 का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद

जयपुर मेट्रो-फेज:2 ( Jaipur Metro Second Phase ) : जनवरी में मिलेगी सरकार को डीपीआर, डीएमआरसी कर रही है समीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 2 Sep 2019, 9:29 PM IST

jaipur metro

सीएम गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, मेट्रो फेज 2 का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद

अश्विनी भदौरिया / जयपुर। मेट्रो फेज-2 की डिटेल प्रोजक्ट ( Jaipur Metro Second Phase ) रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा पांच महीने में पूरी हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इसको रिव्यू कर रही है। मेट्रो से जुड़े अधिकारियों की मानें तो जनवरी में डीपीआर सरकार को सौंप दी जाएगी। इन दिनों ट्रैफिक ट्रांसपोर्ट को लेकर सर्वे हो रहा है। अंडरग्राउंड से ज्यादा मेट्रो ट्रेन के लिए एलिवेटेड ट्रैक बनाए जाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।


मौजूदा सरकार ने फेज-2 को लेकर रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने बजट भाषण में मेट्रो के डीपीआर समीक्षा की घोषणा की थी। हालांकि शहर में फेज-2 का निर्माण कार्य तभी रफ्तार पकड़ेगा, जब केंद्र सरकार से सहयोग मिलेगा।

तीसरी बार डीपीआर हो रही समीक्षा

पहली बार 2010 में फेज-2 के लिए डीपीआर बनाई गई। उसमें कलक्ट्रेट और एयरपोर्ट को शामिल नहीं किया गया। 2014 में इसका विस्तार किया गया और कलक्ट्रेट और एयरपोर्ट को भी शामिल किया गया। बाद में इसे सीतापुरा से वीकेआइ तक बढ़ाने पर भी चर्चा हुई थी।

बिना केंद्र के मदद के संभव नहीं
24 जुलाई को विस सत्र के दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा था कि भारत सरकार के सहयोग से ही यह काम होगा। सरकार ने सहयोग नहीं किया तो इसमें रोड़ा अटकेगा। भारत सरकार ने अभी तक वादा कर रखा है कि हम इसमें बराबर आपको मदद करेंगे। लेकिन अगर उनकी मदद नहीं मिली तो यह काम संभव नहीं हो पाएगा।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

टोंक रोड का शहरी इलाका मेट्रो से कवर करने की कोशिश रहेगी। यह मार्ग शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है। जयपुर मेट्रो की ओर से कराए गए कॉम्प्रहेंसिव मोबेलिटी स्टडी की रिपोर्ट में टोंक रोड पर प्रतिदिन 4.53 लाख यात्री भार बताया गया था।


डीएमआरटी डीपीआर की समीक्षा कर रही है। पांच महीने में इस रिपोर्ट को तैयार कर सरकार के पास भेज दिया जाएगा। अभी जो रूट पहले से प्रस्तावित है, उस पर ट्रैफिक ट्रांसपोर्ट सर्वे किया जा रहा है।

-राहुल, डीजीएम, जेएमआरसी