scriptमतदान केन्द्र पर मिलेगा मास्क, हाथों को कराएंगे सेनेटाइज | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION ELECTION 2020 | Patrika News
जयपुर

मतदान केन्द्र पर मिलेगा मास्क, हाथों को कराएंगे सेनेटाइज

नगर निगम चुनाओं (Municipal election) को लेकर हर मतदान केंद्र पर नगर निगम का एक-एक कार्मिक तैनात रहेगा। यह कर्मचारी मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाएगा। बिना मास्क मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को मास्क दिया जाएगा। कार्मिक हर मतदाता के हाथों को सेनेटाइज करेगा। वहीं मतदान से दो दिन पहले हर मतदान केंद्र को सेनेटाइज किया जाएगा।

जयपुरOct 20, 2020 / 09:26 pm

Girraj Sharma

मतदान केन्द्र पर मिलेगा मास्क, हाथों को कराएंगे सेनेटाइज

मतदान केन्द्र पर मिलेगा मास्क, हाथों को कराएंगे सेनेटाइज

मतदान केन्द्र पर मिलेगा मास्क, हाथों को कराएंगे सेनेटाइज
— नगर निगम चुनाव
— हर मतदान केंद्र पर नगर निगम कार्मिक रहेंगे मौजूद


जयपुर। नगर निगम चुनाओं (Municipal election) को लेकर हर मतदान केंद्र पर नगर निगम का एक-एक कार्मिक तैनात रहेगा। यह कर्मचारी मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाएगा। बिना मास्क मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को मास्क दिया जाएगा। कार्मिक हर मतदाता के हाथों को सेनेटाइज करेगा। वहीं मतदान से दो दिन पहले हर मतदान केंद्र को सेनेटाइज किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर नगर निगम प्रशासन ने लिया है। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के लिए 29 अक्टूबर और जयपुर ग्रेटर के लिए 1 नम्वबर को मतदान होगा।
नगर निगम के सभासद भवन में कोरोना जागरूकता एवं चुनाव व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित की गई। इसमें जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम आयुक्तों ने नगर निगम मतदान के दिन हर मतदान केंद्र पर एक-एक कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश जारी किए। जयपुर ग्रेटर निगम आयुक्त दिनेश यादव ने बताया कि नगर निगम चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर मतदान केंद्र को चुनाव से पहले सेनेटाइज किया जाएगा। मतदान के दिन सभी केंद्रों पर मास्क वितरित किये जायेंगे और मतदाताओं के हाथों को सेनेटाइज करवाया जाएगा। इसके लिए मतदान केंद्र पर एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।

साफ-सफाई का रखना विशेष ध्यान
निगम आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मतदान दिवस से पहले और मतदान के दिन और बाद में मतदान केन्द्र के आस-पास सफाई की पुख्ता व्यवस्था होगी। मतदान केन्द्र के आस-पास सभी लाईटें और ड्रैनेज सिस्टम को सुचारू रखवाने के निर्देश दिए।

Home / Jaipur / मतदान केन्द्र पर मिलेगा मास्क, हाथों को कराएंगे सेनेटाइज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो